उत्तर प्रदेश के झांसी में रेल हादसे की खबर सामने आई है। झांसी रेलवे स्टेशन से दो किलोमीटर दूर ए सी लोको शेड के पास मालगांड़ी के दो वैगन पटरी से उतर गए। इस हादसे के बाद भोपाल-झांसी रेल रूट बंद कर दिया गया है। रूट बंद होने की वजह से राजधानी एक्प्रेस, केरल एक्सप्रेस, मंगला एक्प्रेस को पीछे के स्टेशनों पर रोक दिया गया है। बताया जा रहा है कि यात्रियों को खासी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
रेलवे सूत्रों के अनुसार वैगनों को पटरी पर रखने का काम शुरू कर दिया गया है। हादसे की सूचना मिलते ही रेलवे के कई अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं और उन्होंने जल्द से जल्द सुधार कार्य को पूरा करने की बात कही। हालांकि, अभी तक इस बात की पुष्टि नहीं हो पाई है कि हादसे की वजह क्या रही।