फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स

दर्दनाक 2018: इस साल देश में हुए ये बड़े रेल हादसे, हुई कई की मौत

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमित मंडल Updated Sun, 23 Dec 2018 03:33 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
accidents of 2018

हमारे देश में आए दिन रेल दुर्घटनाएं होती रहती हैं। सरकार और रेल मंत्रालय के तमाम दावों के बावजूद न तो हादसे कम हो रहे हैं और न जनहानि। आइए आपको बताते हैं कि साल 2018 में देश में कहां-कहां रेल हादसे हुए-



6 मई, 2018 रेल हादसा


महाराष्ट्र के वर्धा में हावड़ा-मुंबई मेल के इंजन में अचानक आग लग गई थी। जिससे इंजन का सहचालक गंभीर रूप से घायल हो गया था और बाद में उसकी मौत हो गई थी।


24 जुलाई, 2018


तमिलनाडु के सेंट थॉमस माउंट स्टेशन के पास बिजली के खंभे से टकराने की वजह से 4 यात्रियों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई थी, जबकि दस अन्य यात्री घायल हो गए थे। ये सभी यात्री ईएमयू ट्रेन के डिब्बे से लटककर यात्रा कर रहे थे।


10 अक्तूबर 2018


मालदा टाउन से नई दिल्ली जा रही न्यू फरक्का एक्सप्रेस (14003) के इंजन और नौ डिब्बे 10 अक्तूबर की सुबह रायबरेली के पास पटरी से उतर गए। इस दुर्घटना में सात लोगों की मौत हो गई जबकि 35 से अधिक यात्री घायल हो गए। रेल मंत्री पीयूष गोयल ने हादसे की जांच के आदेश दिए। दुर्घटना सुबह करीब छह बजे रायबरेली के निकट हरचंदपुर के बाबापुर के पास हुई।


19 अक्तूबर 2018


19 अक्तूबर को अमृतसर में दशहरे के दिन बड़ा ट्रेन हादसा हो गया। यहां लोग दशहरा देख रहे थे तभी सामने से तेज रफ्तार में ट्रेन आ गई। जिसकी चपेट में आने से 61 लोगों की मौत हो गई। हादसे में 100 से अधिक लोग घायल हो गए। हादसा जोड़ा फाटक के पास हुआ। लोग पटरियों पर खड़े होकर रावण दहन देख रहे थे।


रेलवे ने कहा- कम हुए हादसे


हालांकि, रेलवे का कहना है कि उसने सुरक्षा के मोर्चे पर कई ऐसे इंतजाम भी किए हैं जिससे अप्रैल 2018 से दिसंबर 2018 के बीच दुर्घटनाओं में कमी आई है पिछले साल के मुकाबले कम नुकसान हुआ है। 

ट्रेनों से टक्कर और पटरी से उतरने की घटनाओं में कमी आई है। अप्रैल 2018 से दिसंबर 2018 के बीच पिछले साल की इसी अवधि के मुकाबले 28 से घटकर 7 (75 फीसदी कमी) हो गई हैं। इसी तरह इसी अवधि में घायलों की संख्या 174 से घटकर 39 (77.58 फीसदी कमी) रही। रेलवे का कहना है कि टक्कर और रेल के पटरी से उतरने की घटनाएं इसी एक साल की अवधि 45 से 36 रह गई। 
विज्ञापन

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
विज्ञापन
Next