परीक्षा के दौरान बड़े पैमाने पर धोखाधड़ी रोकने के लिए, यूपी बोर्ड आग बुझाने वाले यंत्र, सीसीटीवी कैमरे और अन्य सुविधाओं सहित उचित बुनियादी ढांचे के आधार पर स्कूलों की एक सूची तैयार करने वाला है। रिपोर्ट के मुताबिक स्कूलों की हर एक आवश्यक सुविधाओं के आधार पर स्कूल आवंटित किए जाएंगे।एक बार योग्यता सूची तैयार हो जाने के बाद, परीक्षा प्राप्त केंद्रों के लिए सबसे ज्यादा नंबन पाने वाले स्कूलों पर विचार किया जाएगा। बड़े पैमाने पर धोखाधड़ी रोकने के लिए बोर्ड की ओर से ये रिपोर्ट आई है।
चितरंजन लोकोमोटिव वर्क्स ने भारतीय रेल को अब तक का सबसे तेज इंजन सौंप दिया है। अनुमान है कि ये इंजन 200 किमी प्रति घंटे की रफ्तार तक चल सकता है। WAP 5 मोडिफाइड इंजन में ड्राइवर के कंफर्ट और सेफ्टी का भी ख्याल रखा गया है। पहला इंजन गाजियाबाद में भेजा गया है।
राजधानी एक्सप्रेस, गतिमान एक्सप्रेस और शताब्दी एक्सप्रेस जैसी ट्रेनों में इसे इस्तेमाल किए जाने की उम्मीद है। नए इंजन की वजह से ट्रेन का ट्रैवल टाइम घट जाएगा।नए इंजन में सीसीटीवी कैमरा और कॉकपिट वॉयस रिकॉर्डर भी लगाया गया जो ड्राइवर के बीच बातचीत को 90 दिनों के लिए रिकॉर्ड कर रखेगा. इस इंजन में बिजली की भी खपत कम होगी क्योंकि इसमें नेक्स्ट जेनरेशन रिजेनरेटिव ब्रेकिंग सिस्टम का इस्तेमाल किया गया है।
मुंबई में लोगों को कैंसर के प्रति जागरूक करने के लिए एक अस्पताल ने एक अनोखी पहल की है। इसके तहत टाटा अस्पताल और गोरेगांव स्पोर्ट्स क्लब ने मिलकर इसके लिए 'कैनाथन' दौड़ का आयोजन किया।