फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुशखबर: सस्ते में सोना खरीदने का शानदार मौका समेत वो प्रमुख खबरें जो कर देंगी आपको खुश

Thu, 11 Oct 2018 06:22 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

त्योहारों की शुरुआत के साथ ही सोने की मांग बढ़ने लग जाती है। इसी मान्यता को ध्यान में रखकर सरकार नई स्कीम की शुरुआत करने जा रही है, जिसमें आपको सस्ते दर पर सोना खरीदने का मौका मिल रहा है। फेस्टिव सीजन को ध्यान में रखते हुए सरकार गोल्ड बांड स्कीम लेकर आ रही है। इस स्कीम की खासियत है कि आपको सरकार खरीदे हुए गोल्ड पर ब्याज भी देगी। जी हां सोने के साथ-साथ ब्याज भी मिलेगा। गोल्ड बांड स्कीम के लिए सरकार ने रिजर्व बैंक से सलाह ही और अब गोल्ड बांड स्कीम 2018-19 को जारी करने का फैसला कर लिया है। सरकार की गोल्ड स्कीम का लाभ आप 15 अक्टूबर से 19 अक्टूबर के बीच ही उठा सकेंगे। इस स्कीम के तहत आप 1 ग्राम से 4 किलोग्राम तक के गोल्ड बांड खरीद सकेंगे।

विज्ञापन
Trending Videos

मुख्यमंत्री अर्बन फेलोशिप योजना की जल्द होगी शुरुआत

प्रधानमंत्री रूरल फेलोशिप योजना की तर्ज पर दिल्ली की केजरीवाल सरकार भी मुख्यमंत्री अर्बन लीडरशिप प्रोग्राम के तहत युवाओं के जरिये विकास योजनाओं में तेजी लाने की मुहिम शुरू करने जा रही है। ऐसा कार्यक्रम शुरू करने वाला दिल्ली पहला गैरभाजपा शासित राज्य होगा। सरकार इन युवाओं के जरिये व्यवस्था में सुधार, परियोजना की निगरानी और उन्हें लागू करने में तेजी लाने जैसे काम करना चाहती है। ये युवा स्थानीय लोगों से मिलकर उनकी जरूरतों का अध्ययन करेंगे, उन्हें पूरा करने के तरीकों का पता लगाएंगे। मुख्य रूप से उन्हें यातायात, स्लम विकास, पर्यावरण सुरक्षा, प्रदूषण नियंत्रण, स्वास्थ्य जैसे कामों में लगाया जाएगा। वे सरकारी योजनाओं का सोशल ऑडिट भी करेंगे।

देश का पहला डेबिट कम क्रेडिट कार्ड लांच

अगर आप भी क्रेडिट और डेबिट कार्ड का बोझ अपने पर्स या फोल्डर में लेकर चल रहे हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। अब देश में एक ऐसा कार्ड लांच हो चुका है कि जो जिसमें दो चिप होगी। जिनमें से एक चिप डेबिट अकाउंट के लिए इस्तेमाल होगी और दूसरी चिप क्रेडिट के लिए इस्तेमाल होगा। यह दोनों चिप एक ही कार्ड में होंगे। साथ ही मैग्ने टिक स्ट्रिप भी दो होंगे। इसलिए इस कार्ड का नाम डुओ कार्ड रखा गया है। इस कार्ड को इंडसइंड बैंक ने लांच किया है।

इस कार्ड की डिजाइनिंग एनाग्राम तकनीक पर आधारित है। मतलब इसे एक तरफ से इस्तेमाल करने पर यह डेबिट कार्ड की तरह काम करता है और दूसरी तरफ से इस्तेसमाल करने पर क्रेडिट कार्ड की तरह। इतना ही नहीं, युवाओं को लक्ष्य कर इस लांच किया गया यह कार्ड एंटरटेनमेंट, ट्रैवल और लाइफस्टाइल पर ढेरों ऑफर्स देगा। डुओ कार्ड में स्टे टमेंट भी ग्राहकों को एक ही भेजा जाएगा।
विज्ञापन

मुंबई-कोलकाता के क्रिकेट प्रेमियों के लिए खुशखबरी 

मुंबई और कोलकाता के क्रिकेट प्रेमियों के लिए अच्छी खबर है। 29 अक्टूबर को वेस्ट इंडीज के खिलाफ होने वाला वनडे मैच पहले की तरह मुंबई में ही होगा, जबकि 4 नवंबर को होने वाला पहला टी-20 भी कोलकाता के इडेन गार्डन्स में ही खेला जाएगा। क्रिकेट असोसिएशन ऑफ बंगाल ने कोलकता में मैच कराने को लेकर सहमति दे दी है। मुंबई क्रिकेट असोसिएशन में प्रशासकों का कार्यकाल खत्म होने की वजह से पेमेंट क्लीयर करने के लिए कोई अधिकारी फिलहाल अधिकृत नहीं है, जिसकी वजह से मुंबई में मैच के आयोजन पर भी आशंका के बादल छा गए थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें