भारतीय रेलवे हिमाचल प्रदेश को खुशखबरी देने जा रही है। सामरिक और पर्यटन दृष्टि से महत्वपूर्ण दुनिया के सबसे ऊंचे भानूपल्ली-बिलासपुर-मनाली-रेल ट्रैक को बिछाने की तैयारी शुरू कर दी गई है।
इसके पहले चरण के लिए 465 लंबे ट्रैक के फाइनल लोकेशन सर्वे का काम पूरा कर लिया गया है। इस परियोजना की 83 हजार 360 करोड़ रुपये लागत आएगी। जिसके तहत 74 सुरंगे बनेंगी।
बताया जा रहा है कि एक सुरंग की लंबाई 27 किलोमीटर है। आपको बता दें कि ये प्रदेश की सबसे लंबी ब्रॉडगेज लाइन होगी। योजना पूरी होने के साथ ही भारतीय रेलवे चीन शंघाई-तिब्बत रेलवे को भी पछाड़ देगा।
UP Police
यूपी सरकार 50 हजार सिपाहियों की भर्ती के लिए जल्द प्रक्रिया शुरू कर रही है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपने भाषणों में कई दफा इस बात का जिक्र कर चुके हैं। भर्ती बोर्ड में फिलहाल सिपाहियों के 41,520पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया चल रही है।
इसके लिए बीते 18 और 19 जून को दो-दो पालियों में परीक्षा भी आयोजित की जा चुकी हैं। लेकिन दोनों ही दिन दूसरी पाली का प्रश्नपत्र पहली पाली में खुल जाने के कारण दूसरी पाली की परीक्षा को कैंसल कर दिया गया था, लेकिन अब ये परीक्षा 25 और 26 अक्टूबर में तय है।
श्रीनगर हज हाउस ने निकलता हाजियों का पहला जत्था
- फोटो : अमर उजाला
अब हज पर एक साथ पांच लोग जा सकेंगे। नए हज एक्शन प्लान में पांच लोगों के ग्रुप पर एक कवर नंबर जारी करने की व्यवस्था बहाल हो गई है। आपको बता दें कि पहले इस पर रोक थी।
मुंबई में हज कमेटी ऑफ इंडिया के कार्यक्रम में केन्द्रीय अल्पसंख्यक कल्याण एवं हज मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने हज एक्शन प्लान 2019 जारी करते हुए कई बदलाव किए जिसमें हज यात्रियों के ठहराए जाने वाले ग्रीन कैटेगरी का नाम बदलकर नो ट्रांसपोर्ट एवं नो कुकिंग जोन करना खासतौर से शामिल है।
UPTET
उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा यानि यूपीटीईटी के ऑनलाइन आवेदन का प्रिंट आउट ना निकाल पाने वाले अभ्यर्थियों के लिए अच्छी खबर है वो ये कि जिन अभ्यर्थियों का शुल्क जमा हो गया है उन्हें हर हाल में परीक्षा में शामिल होने का मौका मिलेगा।
टीईटी के लिए ऑनलाइन पंजीकरण और ऑनलाइन शुल्क जमा करने के आखिरी दिन तक लगभग 50 हजार अभ्यर्थी आवेदन का प्रिंट आउट नहीं निकाल पाए थे।
जिसके बाद अभ्यर्थियों ने सचिव परीक्षा नियामक प्राधिकारी अनिल भूषण चतुर्वेदी से मुलाकात की औऱ ये बताया कि कैफे वालों ने उनसे पैसे तो लिए लेकिन उनकी फीस जमा नहीं की। अभ्यर्थियों की इस शिकायत के बाद फैसला लिया गया है कि पंजीकरण होने और शुल्क जमा होने के प्रमाण होने पर परीक्षार्थियों का ऑनलाइन प्रवेश पत्र जारी किया जाएगा।