फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केरल: वायनाड में यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज, सीएम पी विजयन का इस्तीफा मांगा

Fri, 28 Aug 2020 03:03 PM IST
Tanuja Yadav न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वायनाड
विज्ञापन
वायनाड में यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज करता पुलिस कर्मी। - फोटो : ANI
विज्ञापन

केरल के सोना तस्करी के मामले को लेकर प्रदर्शन कर रहे यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं पर केरल पुलिस ने लाठीचार्ज किया। ये कार्यकर्ता वायनाड में धरना प्रदर्शन कर रहे थे और सोना तस्करी के मामले में कथित संबंध होने पर मुख्यमंत्री पी विजयन के इस्तीफे की मांग कर रहे थे। यहां वीडियो में देख सकते हैं कि कैसे केरल पुलिस कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज कर रही है।

विज्ञापन

 

बता दें कि केरल सोना तस्करी मामले में राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने चार और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। एजेंसी ने यह गिरफ्तारियां 24 अगस्त को की थीं। इस मामले में अभी तक एनआईए 26 आरोपियों को दोषी ठहरा चुकी है जिनमें से 20 को गिरफ्तार किया जा चुका है। एजेंसी ने कहा कि आगे जांच की जा रही है। 

क्या है केरल में सोने की तस्करी का मामला
यह पूरा मामला केरल की राजधानी तिरुवनंतपुरम में यूएई (संयुक्त अरब अमीरात) के पते वाले डिप्लोमैटिक कार्गो से 30 किलो सोना मिलने का है। दावा किया गया था कि कार्गो के संबंध में स्वप्ना सुरेश ने एयरपोर्ट के अधिकारी से संपर्क साधा था। यूएई वाणिज्य दूतावास जनरल ऑफिस के उच्च कूटनीतिज्ञ राशिद खामिस अल शामली के कहने पर कथित तौर पर संपर्क किया गया था। तस्करी किए गए सोने की कीमत 15 करोड़ रुपये बताई गई है। 
विज्ञापन


यह सोना उस कार्गो में छिपाया गया था जिसमें बिस्किट, नूडल्स और बाथरूम आदि का सामान रखा जाता था लेकिन कस्टम को तस्करी को लेकर पहले से सूचना मिल चुकी थी। राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने स्वप्ना सुरेश, फाजिल फरीद और संदीप नायर को इस मामले में आरोपी बनाया है। तीनों पर गैरकानूनी गतिविधि (रोकथाम) अधिनियम 1967 के तहत एफआईआर दर्ज की गई है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें