फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बलात्कार का आरोप लगने के बाद बोले मंत्री गोहेन, हर बार चुनाव से पहले मेरे खिलाफ रचा जाता है षडयंत्र

Sat, 11 Aug 2018 04:23 PM IST
भाषा, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन

केन्द्रीय मंत्री राजेन गोहेन ने आज कहा कि हर बार चुनाव से पहले उनके खिलाफ आरोप और षडयंत्र रचे जाते है। असम पुलिस ने एक महिला के साथ कथित रूप से बलात्कार करने के लिए गोहेन के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

विज्ञापन


पुलिस ने कल कहा था कि मामले की जांच चल रही है। पुलिस ने नौगांव पुलिस थाने में एक शिकायत मिलने के बाद दो अगस्त को गोहेन के खिलाफ मामला दर्ज किया था। रेल राज्य मंत्री गोहेन ने यहां अपने आवास पर पत्रकारों से कहा,‘‘हर बार, जब भी मैं चुनाव लड़ने जा रहा होता हूं तो मेरे खिलाफ इस तरह के षडयंत्र रचे जाते है। 

ऐसा 2016 में हुआ और 2011 में भी हुआ था। अब इस बार फिर से यह शुरू हो गया है। जल्द ही सच्चाई का खुलासा हो जायेगा।’’  गोहेन शायद 2019 के लोकसभा चुनाव का जिक्र कर रहे थे। वह नौगांव लोकसभा क्षेत्र से सांसद हैं।
विज्ञापन


विशेष ड्यूटी पर उनके अधिकारी संजीव गोस्वामी ने कल कहा था कि मंत्री ने महिला और उसके परिवार के सदस्यों के खिलाफ ब्लैकमेल करने की भी शिकायत दर्ज की है। उन्होंने दावा किया था कि मंत्री के खिलाफ मामले को वापस ले लिया गया है।

मामले को वापस लिये जाने के बारे में नौगांव पुलिस थाने के प्रभारी अनंत दास से जब पूछा गया तो उन्होंने कहा कि महिला ने अदालत में मामला वापस लेने की अपील की थी लेकिन ‘‘मामला अभी बरकरार है...हम अपनी जांच करेंगे।’’ 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें