फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑनलाइन सजाए बैठे हैं बकरों का बाजार, खरीदार चाहिए

Tue, 13 Sep 2016 04:06 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बरेली
विज्ञापन
- फोटो : अनिल कुमार
विज्ञापन
बकरीद पर कुर्बानी के लिए केवल लोकल बाजार ही नहीं बल्कि ऑनलाइन बाजार भी सजा हुआ है। बकरे और भैंस की बिक्री के लिए अच्छी संख्या में लोगों ने अपने पशुओं को इसमें अपलोड किया है। इनकी कीमत 18 हजार से 65 हजार रुपये और इससे अधिक है। हालांकि बिक्री को लेकर बरेली के लोगों को अभी तक कोई ग्राहक नहीं मिला है। 
विज्ञापन


पुराना शहर इलाके के सैलानी में रहने वाले अनवर ने पांच सितंबर को अपने बकरे को ओएलएक्स पर अपलोड किया। इसकी कीमत दो लाख 786 रुपये तय की। खरीदने के लिए अनवर के पास पुणे और बनारस से फोन भी आए।

लेकिन वहां जाकर बेचने की बात के चलते डील नहीं हो सकी। अभी तक अनवर का बकरा नहीं बिका है। श्यामगंज के मोइन बेग ने पहली बार आनलाइन वेबसाइट का उपयोग करके 31 अगस्त को अपने तीन बड़े राजस्थानी बकरों की फोटो बिक्री के लिए अपलोड की।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस डर से दूर हैं अधिकतर खरीददार

- फोटो : goat
इसकी कीमत 18 हजार रुपये से शुरू हुई है। लेकिन एक भी नहीं बिक सके। मोइन बेग ने बताया कि बरेली से तो एक भी कॉल नहीं आई। सभी कॉल अन्य प्रदेश से आई है। अब इन्हें बेचने के लिए इतनी दूर नहीं जा सकते। ज्यादा कॉल मुंबई और राजस्थान से आई है। 

बकरीद में सही सलामत बकरे की ही कुर्बानी होती है। शरीर से कमजोर और कोई भी अंग न होने पर कुर्बानी नहीं की जा सकती। ऑनलाइन खरीद में इसका डर है, इसलिए भी अधिकतर खरीददार इससे दूरी बनाए हुए हैं। बरेली में तो कोई खरीदना ही नहीं चाहता। 

बाहर से भी मंगवा रहे हैं बकरे 
चकमहमूद निवासी तसलीम खां ने बताया कि इस बार राजस्थान की नस्ल का बकरा मंगाया है। इसके लिए वेबसाइट से बुकिंग करानी पड़ी। यह बेहद मुनासिब पैसों में मिला है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें