फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Goa Panchayat Election Result: हैदराबाद-राजस्थान के बाद गोवा में भी भाजपा ने लहराया परचम, 32 सीटें जीतीं

Mon, 14 Dec 2020 05:57 PM IST
योगेश साहू न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पणजी
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

गोवा में सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने जिला पंचायत चुनावों में 49 में से 32 सीटों पर जीत हासिल की, जबकि विपक्षी दल कांग्रेस के खाते में सिर्फ चार सीटें आईं। राज्य में 48 जिला पंचायत क्षेत्रों में 50 सीटें हैं लेकिन एक सीट पर उम्मीदवार की मौत हो जाने के कारण चुनाव नहीं हुआ था। इन सीटों के लिए 12 दिसंबर को मतदान हुआ था।

विज्ञापन


सोमवार को घोषित नतीजों में भाजपा ने 32 सीटों पर जीत दर्ज की जबकि सात सीटों पर निर्दलीय विजयी रहे। कांग्रेस के खाते में चार, एमजीपी के हिस्से में तीन सीटें आईं जबकि राकांपा और आम आदमी पार्टी (आप) को एक-एक सीट से संतोष करना पड़ा।

इस तटीय राज्य में यह पहला मौका है जब आप ने चुनावों में कोई सीट जीती हो। अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली पार्टी प्रदेश में 2022 में होने वाले विधानसभा चुनावों में ज्यादातर सीटों पर चुनाव लड़ने का लक्ष्य लेकर चल रही है। प्रदेश में विधानसभा की 40 सीटें हैं।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में भाजपा के चुनावी प्रदर्शन पर खुशी जाहिर की। उन्होंने कहा कि वो भारतीय जनता पार्टी और उनके नेतृत्व में काम कर रही गोवा सरकार के प्रति भरोसा जताने के लिये गोवा की जनता के समक्ष नतमस्तक हैं।

सावंत ने ट्वीट किया कि इसी विश्वास और भरोसे को आगे बढ़ाते हुए आइए एक श्रेष्ठ और स्वयंपूर्ण गोवा को आकार दें। बाद में संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि ग्रामीण मतदाताओं ने भाजपा के नेतृत्व और प्रदेश सरकार में अपना भरोसा दिखाया है।

उन्होंने कहा कि कई जिला पंचायत क्षेत्रों में पार्टी 'बड़े अंतर' से जीती है। गोवा भाजपा के अध्यक्ष सदानंद शेट तानावड़े ने कहा कि यह नतीजे मतदाताओं की बीच पार्टी को मिले समर्थन की तरफ संकेत करते हैं। उन्होंने कहा कि यह नतीजे इस बात का भी खुलासा करते हैं कि 2022 के गोवा विधानसभा चुनावों का नतीजा क्या होगा। उन्होंने कहा कि पार्टी राज्य में पूर्ण बहुमत की सरकार बनाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें