फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Goa Fire Incident: कैसे हादसे के बाद गोवा से थाईलैंड भागने में सफल हुए लूथरा बंधु? पुलिस की जांच में खुलासा

Wed, 10 Dec 2025 07:22 PM IST
राहुल कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पणजी

सार

 गोवा के बर्च बाय रोमियो लेन नाइट क्लब के फरार मालिकों सौरभ और गौरव लूथरा को लेकर गोवा पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। गोवा पुलिस ने अपनी जांच में दोनों आरोपियों के देश छोड़ने को लेकर बड़ा खुलासा किया है। 
विज्ञापन
गौरव-सौरभ लूथरा - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोवा के ‘बर्च बाय रोमियो लेन’ नाइटक्लब के मालिक सौरभ और गौरव लूथरा बुधवार को दिल्ली की एक अदालत से अंतरिम राहत पाने में असफल रहे, जिसने उनकी ट्रांजिट अग्रिम जमानत याचिका पर सुनवाई अगले दिन के लिए स्थगित कर दी। इसी बीच गोवा पुलिस ने घटना के बाद थाईलैंड भागे गौरव और सौरभ लूथरा को लेकर बड़ा खुलासा किया है। 

विज्ञापन

 
लोगों को जलता छोड़ थाईलैंड भाग गए थे लूथरा भाई 
गोवा पुलिस की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि लूथरा भाइयों ने 7 दिसंबर को सुबह 1:17 बजे मेक माई ट्रिप प्लेटफॉर्म पर थाईलैंड के लिए टिकट बुक किए थे। जब गोवा पुलिस और गोवा फायर सर्विस आग बुझाने और अंदर फंसे लोगों को बचाने की कोशिश कर रही थीं, तब लूथरा भाई देश से भागने की तैयारी कर रहे थे।

कोर्ट से लगा बड़ा झटका
गोवा के बर्च बाय रोमियो लेन नाइट क्लब के फरार मालिकों सौरभ और गौरव लूथरा को दिल्ली की एक अदालत ने गिरफ्तारी से अंतरिम राहत देने से बुधवार को इनकार कर दिया। हालांकि कोर्ट ने उनकी याचिका पर गोवा पुलिस से जवाब मांगा है और बृहस्पतिवार को भी इस मामले में सुनवाई जारी रहेगी। इस नाइटक्लब में शनिवार और रविवार की दरम्यानी रात लगी आग में 25 लोगों की मौत हो थी।
विज्ञापन


अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश वंदना की कोर्ट में चली सुनवाई में लूथरा भाइयों ने वरिष्ठ वकील तनवीर अहमद मीर और सिद्धार्थ लूथरा के जरिये कोर्ट से चार सप्ताह के लिए अग्रिम जमानत मांगी। आरोपियों के वकीलों ने कहा, दोनों को भारत पहुंचते ही गिरफ्तारी का डर है। वे काम के सिलसिले में थाईलैंड गए हैं और अब लौटना चाहते हैं, लेकिन उन्हें गिरफ्तारी का डर है। वकीलों ने जोर दिया कि याचिकाकर्ता केवल गोवा की सक्षम अदालत में जाने के लिए थोड़े समय के लिए पारगमन सुरक्षा चाहते हैं। कोर्ट ने याचिका की स्वीकार्यता पर सवाल उठाते हुए कहा कि याचिकाकर्ता वर्तमान में इस अदालत के अधिकार क्षेत्र में नहीं हैं।

वहीं, दिल्ली पुलिस ने अदालत को सूचित किया कि लूथरा भाई अग्निकांड के तुरंत बाद देश छोड़कर चले गए थे और गोवा की एक अदालत ने उनके खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी कर दिया है। गिरफ्तारी से राहत के लिए लूथरा बंधुओं की याचिका का विरोध करते हुए, पुलिस ने कहा कि दोनों जानबूझकर जांच से बच रहे हैं और उन्हें कोई अंतरिम राहत नहीं दी जानी चाहिए। बर्च नाइटक्लब के दोनों मुख्य मालिक सौरभ और गौरव लूथरा 6 दिसंबर की रात को हुई त्रासदी के कुछ घंटे बाद ही थाईलैंड के फुकेट भाग गए थे। दोनों के खिलाफ इंटरपोल ब्लू कॉर्नर नोटिस जारी किया गया है।


ये भी पढ़ें:  Goa Fire Luthra Brothers: लूथरा बंधुओं को क्यों नहीं मिली अंतरिम राहत? गुरुवार को अग्रिम जमानत अर्जी पर सुनवाई
विज्ञापन


दोनों भाइयों ने संचालन से पल्ला झाड़ा
आरोपियों के वकीलों ने कोर्ट से कहा कि क्लब का संचालन लूथरा ब्रदर्स नहीं, बल्कि उनके 3 बिजनेस पार्टनर और मैनेजर करते हैं। वकीलों ने यह दावा भी किया कि लूथरा भाई कई अन्य बिजनेस से जुड़े हैं लेकिन किसी भी यूनिट के रोजमर्रा के कामकाज को व्यक्तिगत रूप से नहीं संभालते। क्लबों के संचालन की जिम्मेदारी फ्रैंचाइजी के मैनेजरों पर होती है। बर्च बाय रोमियो लेन का संचालन भी फ्रेंचाइजी मैनेजर के जिम्मे था और उस मैनेजर को गिरफ्तार किया जा चुका है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें