फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Goa: सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए व्यक्ति ने किया राष्ट्रीय ध्वज का अपमान, मामला दर्ज

Thu, 17 Aug 2023 04:48 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पणजी

सार

स्थानीय पंचायत सदस्य इनासियो डोमनिक परेरा ने नाजारियो डिसूजा के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। डिसूजा पर राष्ट्रीय ध्वज और देश के प्रधामंत्री का अपमान करने का आरोप लगा है।
विज्ञापन
हथकड़ी - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोवा पुलिस ने एक व्यक्ति के खिलाफ सोशल मीडिया पोस्ट पर राष्ट्रीय ध्वज को अपमानित करने के आरोप में मामला दर्ज किया है। एक अधिकारी ने बताया कि यह मामला ओल्ड गोवा पुलिस स्टेशन में दर्ज किया गया है। 
विज्ञापन


एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, 'पनजी के पास सांटाक्रूज गांव के निवासी नाजारियो डिसूजा के खिलाफ राष्ट्रीय गौरव अपमान निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।' उन्होंने बताया कि स्थानीय पंचायत सदस्य इनासियो डोमनिक परेरा ने नाजारियो डिसूजा के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी।

डिसूजा पर राष्ट्रीय ध्वज और देश के प्रधामंत्री का अपमान करने का आरोप लगा है। आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा  500 के तहत भी मामला दर्ज किया गया है। शिकायत दर्ज होने के बाद आरोपी को पूछताछ के लिए पुलिस स्टेशन बुलाया गया था। फिलहाल इस मामले में आगे की कार्रवाई जारी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें