फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोवा: पूर्व भाजपा विधायक महादेव नाईक आप में शामिल, अगले साल होंगे राज्य में चुनाव

Fri, 06 Aug 2021 05:40 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पणजी

सार

आम आदमी पार्टी अब अन्य राज्यों में भी विस्तार करने जा रही है। गुजरात के बाद गोवा में वह सक्रिय हो गई है। 
 
विज्ञापन
आम आदमी पार्टी(फाइल) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोवा के पूर्व भाजपा विधायक महादेव नाईक शुक्रवार को आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए। तटीय राज्य में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव को देखते आप सक्रिय हो गई है। नाईक ने इस मौके पर कहा कि वर्तमान में सिर्फ आप ही जनता पर केंद्रित पार्टी है। 

विज्ञापन


नाईक पूर्व में राज्य के मंत्री रह चुके हैं। वे लक्ष्मीकांत पलसीकर सरकार में उद्योग, कपड़ा व समाज कल्याण मंत्री रहे थे। वह शिरोडा विस क्षेत्र से 2009 व 212 में विधायक चुने गए थे। उन्होंने उम्मीद जताई कि 2022 के चुनाव में आप राज्य विधानसभा में जीत हासिल करेगी। आप ने चुनाव में जीतने पर राज्य में 300 यूनिट तक बिजली मुुफ्त देने का वादा किया है। नाईक ने कहा कि वे इस वादे से भी प्रभावित हुए। 

नाईक ने दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में आप की सदस्यता ली। इस मौके पर गोवा में आप के समन्वयक राहुल मांबरे, दिल्ली के वरिष्ठ पार्टी नेता सत्येंद्र जैन और आतिशी भी मौजूद थे। वर्तमान में गोवा में भाजपा नीत गठबंधन सरकार है। आप के मैदान में उतरने से राज्य में बहुकोणीय मुकाबले में और एक दल शामिल हो गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें