फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Goa: गोवा के पर्यावरण मंत्री एलेक्सो सेक्वेरा ने दिया इस्तीफा, मंत्रीमंडल में शामिल होंगे दिगंबर कामत

Wed, 20 Aug 2025 09:25 PM IST
राहुल कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पणजी

सार

गोवा सरकार में कैबिनेट मंत्री एलेक्सो सेक्वेरा ने बुधवार को निजी कारणों का हवाला देते हुए इस्तीफा दे दिया। सेक्वेरा ने दोपहर में मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत को अपना त्यागपत्र सौंप दिया।
विज्ञापन
एलेक्सो सेक्वेरा - फोटो : एक्स- @AleixoASequeira
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोवा के पर्यावरण, बंदरगाह मंत्री, कानून एवं न्यायपालिका तथा विधायी मामलों के मंत्री एलेक्सो सेक्वेरा ने बुधवार को निजी कारणों का हवाला देते हुए इस्तीफा दे दिया। सेक्वेरा ने दोपहर में मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत को अपना त्यागपत्र सौंप दिया। सेक्वेरा के इस्तीफे के बाद मंत्रीमंडल में भाजपा विधायक दिगंबर कामत और रमेश तावड़कर शामिल किया जाएगा। मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने कहा कि भाजपा विधायक दिगंबर कामत और रमेश तावड़कर को गुरुवार को गोवा मंत्रिमंडल में शामिल किया जाएगा।

विज्ञापन


नुवेम विधानसभा से विधायक एलेक्सो सेक्वेरा नवंबर 2023 में सावंत के नेतृत्व वाले मंत्रिमंडल में शामिल हुए थे। सेक्वेरा ने इस्तीफे को लेकर कहा, मैं स्वास्थ्य के आधार पर इस्तीफा नहीं दे रहा हूं, मैं व्यक्तिगत कारणों से इस्तीफा दे रहा हूं। उन्होंने कहा कि अपने कार्यकाल के दौरान उन्हें मुख्यमंत्री का भरपूर समर्थन मिला।
 
कांग्रेस से की थी करियर की शुरुआत
सेक्वेरा ने 2022 का विधानसभा चुनाव कांग्रेस के टिकट पर लड़ा था, लेकिन बाद में सितंबर 2022 में सात अन्य विधायकों के साथ भाजपा में शामिल हो गए। उन्होंने युवा कांग्रेस से अपनी राजनीतिक यात्रा शुरू की और 1994 में लौतोलिम निर्वाचन क्षेत्र से पहली बार विधानसभा के लिए चुने जाने से पहले पार्टी में विभिन्न पदों पर रहे। उन्होंने 2007 तक इस सीट पर कब्जा बनाए रखा।
विज्ञापन


2008 में परिसीमन के बाद उन्होंने 2012 में नुवेम से चुनाव लड़ा और हार गए। उन्होंने 2022 में वहां से जीत हासिल करके वापसी की और अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी को 4,300 से अधिक मतों से हराया। सेक्वेरा 1999 में विधानसभा के उपाध्यक्ष और 2007 से 2012 तक मुख्यमंत्री दिगंबर कामत के कार्यकाल में मंत्री रहे।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: UP: मुख्तार अंसारी के बेटे अब्बास अंसारी को बड़ी राहत, बहाल होगी विधायकी; मऊ सीट पर नहीं होगा उपचुनाव

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें