फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Goa: 'कश्मीर से कन्याकुमारी तक होंगे हमारे 400 सांसद', कांग्रेस MLAs को भाजपा में शामिल कराने के बाद CM सावंत

Wed, 14 Sep 2022 07:59 PM IST
Jeet Kumar एएनआई, पणजी

सार

गोवा के सीएम प्रमोद सावंत ने कहा पीएम मोदी फिर देश के प्रधानमंत्री बनेंगे और हम भारत को विश्वगुरु बनाने की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं।
विज्ञापन
गोवा के सीएम प्रमोद सावंत - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विधानसभा चुनाव से पहले गोवा की राजनीति में भारी भूचाल आया। एक तरफ राहुल भारत जोड़ो यात्रा कर रहे हैं और गोवा में उनकी पार्टी के आठ विधायक भाजपा में शामिल हो गए। वहीं गोवा के सीएम प्रमोद सावंत ने कहा कि 2024 में पीएम मोदी के नेतृत्व में कश्मीर से कन्याकुमारी तक भाजपा के 400 से ज्यादा सांसद होंगे। 

विज्ञापन


आगे उन्होंने कहा कि पीएम मोदी फिर देश के प्रधानमंत्री बनेंगे और हम भारत को विश्वगुरु बनाने की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं। आगे उन्होंने कांग्रेस के विधायकों का भाजपा में शामिल होने पर कहा कि वह शामिल होना चाहते थे, हमारी पार्टी ने उन्हें हरी झंडी नहीं दी। 

इन विधायकों ने छोड़ा कांग्रेस का साथ 
कांग्रेस से भाजपा में शामिल होने वाले विधायकों में दिगंबर कामत, माइकल लोबो, डी लोबो, राजेश फलदेसाई, केदार नायक, संकल्प अमोनकर, अलेक्सो सिकेरा और रुडॉल्फ फर्नांडिस जैसे नाम शामिल हैं। ये सभी विधायक सीएम प्रमोद सावंत की मौजूदगी में भाजपा में शामिल हुए। इस मौके पर सीएम सावंत ने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा था, राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा निकाल रहे हैं, लेकिन गोवा से 'कांग्रेस छोड़ो' यात्रा शुरू हो चुकी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें