फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोवाः CM मनोहर परिकर बोले- मानसून सत्र में पारित होगी राज्य की कसीनो नीति

Mon, 17 Jul 2017 05:10 PM IST
amarujala.com, Presented by: मुकेश झा
विज्ञापन
मनोहर परिकर
विज्ञापन
गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर परिकर ने कहा कि राज्य सरकार विधानसभा के मानसून सत्र के दौरान कसीनो नीति को पारित करेगी। सोमवार को गोवा में पत्रकारों से बातचीत के दौरान उन्होंने यह घोषणा की। राज्य में विधानसभा का मानसून सत्र 18 जुलाई से शुरू होगा।
विज्ञापन


कैसिनो पब्लिक गैंबलिंग अधिनियम, 1976 के तहत तटीय राज्य गोवा, दमन और दीव में सरकार द्वारा शासित हैं। जब मुख्यमंत्री परिकर से एमवी लकी 7 जहाज के बारे में पूछा गया तो उन्होंने बताया कि वह रेत के बवंडर में फंस गया था।

गौरतलब है कि एमवी लकी 7 राज्य का वो कसीनो है जो एक छोटे जहाज पर बनाया गया है। परिकर ने कहा कि जहाज को वापस मोर्मुगाओं बंदरगाह तक पहुंचाया जाएगा। हालांकि, सरकार द्वारा इस जहाज के कसीनो का लाइसेंस को रिन्यू नहीं किया गया था, जिसके बाद एमवी लकी 7 को संचालित करने वाली कंपनी ने बॉम्बे हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया था।
विज्ञापन


बहरहाल, परिकर ने कहा कि कंपनी ने हाइकोर्ट से पहले कहा था कि वह प्रतिकूल मौसम के बावजूद जहाज को पानी में ले जा सकते हैं इसलिए सरकार ने उसे जाने की इजाजत दी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें