फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Goa: पार्षद के बेटे पर यौन शोषण का आरोप, नाबालिग लड़कियों ने दर्ज कराई शिकायत; क्राइम ब्रांच को सौंपी गई जांच

Wed, 25 Mar 2026 10:27 AM IST
अमन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पणजी

सार

गोवा में भाजपा पार्षद के बेटे को नाबालिग लड़कियों के अश्लील वीडियो बनाने और फैलाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। इस मामले में अब तक तीन केस दर्ज हुए हैं। फिलहाल मामले की जांच क्राइम ब्रांच कर रही है।
विज्ञापन
Crime demo - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोवा में एक भाजपा पार्षद के बेटे के खिलाफ यौन शोषण के कथित मामले में दो और नाबालिग लड़कियों ने शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने बुधवार को इस बात की जानकारी दी। यह मामला गोवा के कुशावती जिले का है, जहां स्थानीय पार्षद सुशांत नाइक के 20 वर्षीय बेटे सोहम नाइक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन


क्या है मामला?
मामले में कुरचोरम पुलिस ने 22 मार्च को सोहम नाइक को गिरफ्तार किया था। उस पर नाबालिग लड़कियों के अश्लील वीडियो बनाने और उन्हें सोशल मीडिया पर फैलाने के गंभीर आरोप हैं। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पॉक्सो (POCSO) एक्ट और गोवा चिल्ड्रेन एक्ट जैसी सख्त धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। इसके अलावा, उस पर भारतीय न्याय संहिता और आईटी एक्ट की संबंधित धाराएं भी लगाई गई हैं।

ये भी पढ़ें:  कांग्रेस ने PM को घेरा: नारी शक्ति वंदन कानून पर यू-टर्न का आरोप, कहा- बिना जनगणना आरक्षण लागू करने की तैयारी
विज्ञापन


क्राइम ब्रांच को सौंपी गई जांच
मामले की गंभीरता को देखते हुए मंगलवार को इसकी जांच क्राइम ब्रांच को सौंप दी गई। कुशावती जिले के पुलिस अधीक्षक संतोष देसाई ने मडगांव में पत्रकारों को बताया कि केस क्राइम ब्रांच के पास जाने से पहले दो नाबालिग लड़कियों ने जांच अधिकारी के सामने अपने बयान दर्ज कराए हैं। पुलिस अधीक्षक ने यह भी बताया कि अब तक आरोपी के खिलाफ कुल तीन मामले दर्ज किए जा चुके हैं। पुलिस को अंदेशा है कि आने वाले दिनों में कुछ और पीड़ित लड़कियां भी शिकायत लेकर सामने आ सकती हैं।
विज्ञापन


स्थानीय लोगों ने किया विरोध प्रदर्शन
इस मामले को लेकर स्थानीय लोगों में काफी गुस्सा है। 21 मार्च को कुरचोरम पुलिस स्टेशन के बाहर बड़ी संख्या में लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया था। लोगों को जब पता चला कि आरोपी नाबालिग लड़कियों के अश्लील वीडियो फैला रहा थो, तो वे सड़क पर उतर आए। शुरुआत में पुलिस ने औपचारिक शिकायत न होने का हवाला देते हुए आरोपी को हिरासत में नहीं लिया था। लेकिन जब प्रदर्शनकारी पुलिस स्टेशन से हटने को तैयार नहीं हुए, तो पुलिस ने दबाव में आकर 22 मार्च को सोहम नाइक को गिरफ्तार कर लिया। अब क्राइम ब्रांच इस पूरे मामले की गहराई से जांच कर रही है।

अन्य वीडियो-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें