फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोवा चुनाव: टीएमसी व आई-पैक पर लगा डेटा एकत्र करने का आरोप, चुनाव आयोग में शिकायत दर्ज 

Sat, 29 Jan 2022 02:58 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पणजी 

सार

आरोप लगाया गया है कि टीएमसी जागरूकता अभियान के नाम पर संदिग्ध तरीके से बड़े पैमाने पर डेटा संग्रह अभियान चला रही है। इसका इस्तेमाल व अपने उद्देश्य की पूर्ति के लिए कर सकती है। 
विज्ञापन
ममता बनर्जी-प्रशांत किशोर (फाइल फोटो) - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोवा विधानसभा चुनाव से पहले ममता बनर्जी की तृणमूल कांग्रेस पार्टी व प्रशांत किशोर की कंपनी IPAC पर मतदाता डेटा चोरी करने का आरोप लगा है। कांग्रेस व गोवा फॉरवर्ड पार्टी ने शनिवार को आरोप लगाया कि टीएमसी के साथ मिलकर चुनावी रणनीति बनाने वाली कंपनी आईपैक 'संदिग्ध तरीके' से मतदाता डेटा एकत्र कर रही है। गोवा कांग्रेस महासचिव सुनील कावथंकर और जीएफपी महासचिव (संगठन) दुर्गादास कामत ने बताया कि दोनों दलों ने संयुक्त रूप से टीएमसी और आईपैक के खिलाफ चुनाव आयोग में शिकायत दर्ज कराई है।

विज्ञापन


कावथंकर ने आरोप लगाया कि टीएमसी और आईपैक महिलाओं को कार्ड दे रहे हैं और दावा कर रहे हैं कि टीएमसी के यहां सत्ता में आने के बाद उन्हें पैसा मिलेगा। इस माध्यम से वह व्यक्तिगत विवरण एकत्र कर रहे हैं। कावथंकर ने कहा कि टीएमसी का खुद का दावा है कि तीन लाख महिलाओं और दो लाख से अधिक युवाओं ने इस योजना के लिए नामांकन किया है। उन्होंने कहा कि यह टीएमसी का जागरूकता अभियान नहीं है, बल्कि संदिग्ध तरीके से बड़े पैमाने पर डेटा संग्रह अभियान है, जिसका उपयोग अन्य उद्देश्यों को पूरा करने के लिए किया जा सकता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें