फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Goa Assembly Election: शिवसेना नेता राउत का आरोप, गोवा में महाराष्ट्र की तरह हो रहे विपक्षी नेताओं के फोन टैप

Sat, 05 Mar 2022 01:11 PM IST
मेघा चौधरी न्यूज डेस्क,अमर उजाला,मुंबई

सार

संजय राउत ने कहा कि इस देश में विशेष रूप से उन विपक्षी नेताओं के फोन टैप किए जा रहे हैं, जहां चुनाव होने हैं। कल ही हमें गोवा चुनाव में फोन टैप करने को लेकर जानकारी मिली है। महाराष्ट्र की तरह यहां भी फोन टैपिंग की जा रही है।
विज्ञापन
संजय राउत - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शिवसेना नेता संजय राउत ने शनिवार को भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि जहां भी चुनाव हो रहे हैं, वहां कई विपक्षी नेताओं के फोन टैप किए जा रहे हैं। कल हमें गोवा में हो रहे चुनाव को लेकर फोन टैप करने की बड़ी जानकारी मिली है।

विज्ञापन

 
60 वर्षीय नेता ने कहा कि इस देश में विशेष रूप से उन विपक्षी नेताओं के फोन टैप किए जा रहे हैं, जहां चुनाव होने हैं। कल ही हमें गोवा चुनाव को लेकर जानकारी मिली है।

ट्विटर पर साझा कि गई अपनी पोस्ट में राउत ने लिखा कि जिस तरह से महाराष्ट्र के नेताओं के फोन टैप किए गए थे, ठीक उसी तरह अब गोवा में विपक्षी नेताओं के फोन को टैप किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सुदिन धावलीकर, विजय सरदेसाई, दिगंबर कामत और गिरीश चोडानकर के फोन को टैप किया जा रहा है। पूरा देश जानना चाहता है कि इस टैपिंग के पीछे गोवा की रश्मि शुक्ला कौन है?  उन्होंने अपने ट्वीट में गोवा के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुदिन धावलीकर, पूर्व मुख्यमंत्री दिगंबर कामत, विजय सरदेसाई और गिरीश चोडानकर को टैग किया है।
विज्ञापन


संजय राउत ने अपने ट्वीट में आईपीएस अधिकारी रश्मि शुक्ला का जिक्र किया है। रश्मि शुक्ला पर राज्य के खुफिया विभाग (एसआईडी) का नेतृत्व करने के दौरान महाराष्ट्र के नेताओं के फोन टैप करने का आरोप लगा है। उन पर मुंबई और पुणे में केस दर्ज किया गया है। पिछले हफ्ते ही कांग्रेस ने कहा था कि भाजपा नेता और महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की जांच होनी चाहिए। अभी भाजपा की ओर से संजय राउत के बयान पर कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।

बता दें कि 14 परवरा को गोवा में 40 सदस्यीय विधानसभा के लिए एक चरण में मतदान हुआ था। नतीजे 10 मार्च को आएंगे। उसी दिन उत्तर प्रदेश, पंजाब, उत्तराखंड और मणिपुर में भी मतगणना होगी। पिछले साल पेगासस जासूसी विवाद को लेकर बड़ा राजनीतिक विवाद खड़ा होने के बाद एक बार फिर फोन की निगरानी के आरोप सामने आए हैं।  

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें