फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोवा विधानसभा चुनाव 2022: कांग्रेस के पूर्व नेता जोसेफ सिकेरा की भाजपा में इंट्री, विधानसभा चुनाव से ठीक पहले पार्टी में हुए शामिल

Wed, 26 Jan 2022 03:14 PM IST
न्यूज डेस्क न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पणजी

सार

गोवा के सीएम प्रमोद सावंत ने कहा, हमने कलंगुट में अपनी पार्टी को फिर से मजबूत किया है और निश्चित रूप से हम गोवा में आगामी विधानसभा चुनाव जीत रहे हैं।
विज्ञापन
कांग्रेस के पूर्व नेता जोसेफ सिकेरा मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो गए। - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांग्रेस के पूर्व नेता जोसेफ सिकेरा मंगलवार को गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत की मौजूदगी में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो गए। जोसेफ के भाजपा में शामिल होने के बाद गोवा के सीएम प्रमोद सावंत ने कहा कि हमने कलंगुट में अपनी पार्टी को फिर से मजबूत किया है और निश्चित रूप से हम गोवा में आगामी विधानसभा चुनाव जीत रहे हैं। कलंगुट के पूर्व सरपंच का पार्टी में आना हम सब के लिए एक मजबूत कदम है। हम इसका बहुत सम्मान करते हैं।

विज्ञापन


कलगुंट से लड़ने पर जोसेफ का बयान
यह पूछे जाने पर कि क्या वह कलंगुट से विधानसभा चुनाव लड़ेंगे, जोसेफ ने कहा कि अगर पार्टी मुझे टिकट देती है, तो मैं अपना सारा जोर लगा दूंगा।

हम बाधाओं से लड़कर विजयी होंगे
इस बीच, पार्टी के भीतर असंतुष्टों पर निशाना साधते हुए सीएम ने कहा कि भाजपा 14 फरवरी को होने वाले विधानसभा चुनावों में 22 से अधिक सीटों पर जीत हासिल करने के लिए तैयार है। पार्टी किसी भी बाधा का डटकर सामना करेगी और अपनी जीत भी सुनिश्चत करेगी। हमें पूरा विश्वास है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें