फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Goa: गोवा में भीषण सड़क हादसे में तीन की मौत, पेड़ से टकराई अनियंत्रित कार

Sun, 03 Sep 2023 10:47 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पणजी

सार

हादसे के वक्त कार की गति काफी तेज थी और माना जा रहा है कि ड्राइवर ने कार से नियंत्रण खो दिया और वह सड़क किनारे स्थित पेड़ से टकरा गई।
विज्ञापन
सड़क हादसा
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोवा में हुए भीषण सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत की खबर है। दरअसल गोवा की राजधानी पणजी के नजदीक एक कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई, जिससे कार सवार तीन लोगों की मौत हो गई। वहीं हादसे में दो अन्य लोग घायल भी हुए हैं। 
विज्ञापन


क्या है मामला
खबर के अनुसार, कार पणजी से मापुसा की तरफ जा रही थी। पोरवोरिम इलाके में हाइवे पर कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे एक पेड़ से टकरा गई। घटना शनिवार रात की है। हादसे के वक्त कार की गति काफी तेज थी और माना जा रहा है कि ड्राइवर ने कार से नियंत्रण खो दिया और वह सड़क किनारे स्थित पेड़ से टकरा गई। जिससे कार में सवार दो पुरुषों और एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं हादसे में कार सवार दो अन्य महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं। 

घायलों को गोवा मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इससे पहले बीते माह भी एक सड़क हादसे में एक मर्सिडीज कार ने तीन अन्य कारों, एक मोटरसाइकिल और एक स्कूटर को टक्कर मार दी थी, जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई थी। यह घटना पणजी से 15 किलोमीटर दूर पोंडा-पणजी राष्ट्रीय राजमार्ग पर बनस्तारिम गांव के पास शाम करीब सात बजे की है। आरोपी कार चालक नशे में गाड़ी चला रहा था, जिसकी वजह से हादसा हुआ। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें