फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Global Invest Summit: सीएम धामी ने चेन्नई में किया रोड शो, कहा- उत्तराखंड और तमिल संगमम को आगे बढ़ाया जाएगा

Sat, 28 Oct 2023 07:24 AM IST
यशोधन शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई

सार

सीएम ने कहा, उत्तराखण्ड में विश्व स्तरीय पर्यटन स्थल होने के साथ-साथ फूड प्रोसेसिंग, ऑटो कम्पोनेन्ट मैन्युफैक्चरिंग, शिक्षा व स्वास्थ्य जैसे अनेकों क्षेत्रों में निवेश की अपार संम्भावनाएं हैं। 
विज्ञापन
चेन्नई रोड शो में पुष्कर सिंह धामी - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड में 8 और 9 दिसंबर को होने वाले ग्लोबल इन्वेस्टर समिट के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चेन्नई में रोड शो किया। साथ ही उन्होंने निवेशकों के साथ बैठक भी की। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड और तमिल संगमम को आगे बढ़ाया जाएगा।

विज्ञापन


धामी की उपस्थिति में राज्य सरकार द्वारा विभिन्न उद्योग समूहों के साथ 10,150 करोड़ के इनवेस्टमेंट एमओयू साइन किए गए। जिसमें हेल्थकेयर, फार्मा, एनर्जी सेक्टर से जुड़े विभिन्न उद्योग शामिल हैं। धामी ने कहा, तमिलनाडु और उत्तराखंड का आध्यात्मिक रूप से संबंध है। तमिलनाडु में रामेश्वरम और उत्तराखण्ड में श्री केदारनाथ एवं आदि कैलाश विश्व प्रसिद्ध हैं।

निवेश की हैं अपार संभावनाएं
उन्होंने कहा कि भगवान शिव के तमिलनाडु  में रामेश्वरम और उत्तराखंड में श्री केदारनाथ ज्योतिर्लिंग विद्यमान हैं। सीएम ने कहा, उत्तराखण्ड में विश्व स्तरीय पर्यटन स्थल होने के साथ-साथ फूड प्रोसेसिंग, ऑटो कम्पोनेन्ट मैन्युफैक्चरिंग, शिक्षा व स्वास्थ्य जैसे अनेकों क्षेत्रों में निवेश की अपार संभावनाएं हैं। उत्तराखण्ड राज्य को पीस टू प्रोसपेरिटी के मूल मंत्र के साथ सक्रिय एवं निवेश अनुकूल बनाया जा रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें