फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेजल स्प्रे: तीसरे चरण का ट्रायल करेगी ग्लेनमार्क, कोरोना के इलाज में प्रभावी होने का दावा

Thu, 08 Jul 2021 09:00 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

फार्मा कंपनी ग्लेनमार्क उस नेजल स्प्रे के तीसरे चरण के ट्रायल करेगी जिसे कोरोना वायरस के एंटीवायरल इलाज में खासा प्रभावी बताया जा रहा है। 
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ग्रेलमार्क फार्मास्यूटिकल्स एक नेजल (नाक से लिया जाने वाला) स्प्रे के तीसरे चरण के ट्रायल करेगी, जिसे कोरोना वायरस के इलाज में प्रभावी बताया जा रहा है। कंपनी ने पिछले सप्ताह भारतीय औषधि नियामक से इस स्प्रे के निर्यात और मार्केटिंग की अनुंति मांगी थी। हालांकि, औषधि नियामक के तहत आने वाले विषय विशेषज्ञ समिति (एसईसी) ने कंपनी को स्प्रे के तीसरे चरण का ट्रायल कराने की सलाह दी थी। 

विज्ञापन


इस नेजल स्प्रे के लिए ग्लेनमार्क फार्मास्यूटिकल्स ने कनाडा की कंपनी सैनोटाइज के साथ हाथ मिलाया है। कंपनी कह चुकी है कि वह अन्य उत्पादों के लिए इन-लाइसेंसिंग का मूल्यांकन करना जारी रखेगी। कंपनी ने कहा, 'कोविड-19 के खिलाफ जंग में हम हमेशा से अग्रिम मोर्चे पर तैनात रहे हैं, जिसका एक उदाहरण फैबिफ्लू है जिसे कोरोना के हल्के से मध्यम मरीजों और चिकित्सकों की ओर से खूब समर्थन मिला।'

सैनोटाइज और अन्य कंपनियों के साथ भागीदारी को लेकर ग्लेनमार्क ने कहा कि हम भारत की जनता को कोविड-19 से सुरक्षित करने के लिए सैनोटाइज समेत अन्य कंपनियों के साथ भागीदारी के अवसर तलाश रहे हैं। बता दें कि सैनोटाइज पहले ही कुछ अन्य देशों में इस नेजल स्प्रे को लॉन्च कर चुकी है। इसे लेकर दावा किया जा रहा है कि यह कोरोना वायरस संक्रमण के एंटीवायरल इलाज में काफी प्रभावी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें