फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सितारों की रोशनी में आईपीएल-9 की ग्लैमरस शुरुआत

Fri, 08 Apr 2016 10:38 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मुंबई

सार

  • कैटरीना कैफ, जैकलीन की प्रस्तुतियों पर झूम उठे दर्शक
  • मुंबई इंडियंस और राइजिंग पुणे सुपरजाइंटस के बीच कल मुकाबला
  • ऑलराउंडर ड्वेन ब्रावो भी चैंपियन- चैंपियन गीत पर थिरके
विज्ञापन
आईपीएल-9 - फोटो : साभार आईपीएल वेबसाइट
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जगमगाती रोशनी, गूंजता संगीत और क्रिकेट व बॉलीवुड के सितारों की जगमगाहट के बीच आईपीएल-9 की शुक्रवार को ग्लैमरस शुरुआत हो गई। दो 
विज्ञापन

घंटे से ज्यादा समय तक चले ओपनिंग कार्यक्रम में बॉलीवुड से कैटरीना कैफ, जैकलिन फर्नांडीज, रणबीर सिंह, यो-यो हनी सिंह ने अपनी प्रस्तुतियों से दर्शकों को थिरकने पर मजबूर कर दिया।

वेस्टइंडीज के ऑलराउंडर ड्वेन ब्रावो भी अपने एलबम के चैंपियन- चैंपियन गीत पर थिरकते नजर आए। इस मौके आईपीएल टीमों के खिलाड़ियों के अलावा अन्य क्षेत्रों के सेलेब्रेटी भी मौजूद थे।
विज्ञापन


कार्यक्रम की शुरुआत में बॉलीवुड अदाकारा जैकलीन फर्नांडीज ने फिल्मी गीत मुझे यार न मिले तो मर जांवां, पार्टी ऑन माइ माइंड और हो जा जरा मतलबी... पर प्रस्तुतियां दीं। कैटरीना कैफ ने धूम मचा दे...गीत के अलावा बैंग-बैंग और फैंटम फिल्म के गानों पर दर्शकों की जमकर तालियां बटोरीं। यो-योन हनी सिंह ने ये चांद सा रोशन चेहरा और अन्य गीत पेश किए।

रंगारंग कार्यक्रम के बीच आईपीएल स्टेज पर सबसे पहले आठों टीमों के कप्तानों को बुलाया गया। सबसे पहले दिल्ली डेयरडेविल्स के जहीर खान मंच पर आए फिर सुरेश रैना (गुजरात लायंस), डेविड मिलर (किंग्स इलेवन पंजाब), गौतम गंभीर (केकेआर), एमएस धोनी (पुणे राइजिंग), विराट कोहली (आरसीबी), डेविड वार्नर (सनराइजर्स हैदराबाद) और अंत में गत चैंपियन मुंबई इंडियंस के रोहित शर्मा आए जिन्होंने आईपीएल ट्रॉफी को सबके सामने प्रस्तुत किया। मंच का संचालन पूर्व क्रिकेटर रवि शास्त्री ने किया। आईपीएल चेयरमैन राजीव शुक्ला ने उम्मीद जताई कि आईपीएल-9 सीजन नई ऊंचाइयों को छुएगा।
Trending Videos
विज्ञापन

मुंबई और पुणे में जीत की प्यास

आईपीएल सीजन 9 - फोटो : demo pics
गत चैंपियन मुंबई इंडियंस की टीम शनिवार से आईपीएल-9 में अपने अभियान की शुरुआत नई टीम राइजिंग पुणे सुपरजाइंटस के खिलाफ करेगी। पुणे टीम की कमान सीमित ओवरों के फारमेट में भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के हाथों में है। जस्टिस लोढ़ा समिति की सिफारिशों के बाद चेन्नई सुपरकिंग्स और राजस्थान रॉयल्स के दो साल के निलंबन के बाद दो नई टीमें शामिल की गई हैं जिनमें राइजिंग पुणे सुपरजाइंटस के अलावा गुजरात लायंस की टीम है। सुपरजाइंटस का मालिकाना हक आरपीएसजी ग्रुप के पास है।

टीम में कप्तान धोनी और कोच स्टीफन फ्लेमिंग की जोड़ी है जो चेन्नई सुपरकिंग्स में खासी सफल रही है। दूसरी ओर मुंबई टीम यहां वानखेड़े स्टेडियम के हालात से बखूबी वाकिफ है और कप्तान रोहित शर्मा और कोच रिकी पोंटिंग के नेतृत्व में टीम काफी संतुलित नजर आती है। पुणे को मुंबई की टीम को उसके घर में हराने के लिए एड़ी चोटी का जोर लगाना पड़ेगा।

मुंबई की टीम ने पिछले साल बेहद खराब शुरुआत की थी जब उसने शुरुआती चारों मुकाबले गंवा दिए थे। पिछले साल लेंडल सिमंस ने टीम की वापसी कराई थी। यही सिमंस थे जिन्होंने 31 मार्च को टी-20 विश्व कप में खिताब की दावेदार भारतीय टीम को सेमीफाइनल में हराकर बाहर करने में अहम भूमिका निभाई थी। सिमंस और रोहित के मुंबई की ओर से पारी की शुरुआत करने की उम्मीद है। उसके अलावा मेजबान टीम के पास बल्लेबाजी में अंबाती रायडू, इंग्लैंड के विकेटकीपर बल्लेबाज जोस बटलर, कोरी एंडरसन, विस्फोटक कीरोन पोलार्ड और हार्दिक पांड्या हैं।

उधर सुपरजाइंटस की बल्लेबाजी का दारोमदार अजिंक्य रहाणे, केविन पीटरसन, स्टीव स्मिथ, मिचेल मार्श, फाफ डू प्लेसिस और कप्तान धोनी पर रहेगा। टीम के पास एल्बी मोर्केल और इरफान पठान के रूप में दो अच्छे ऑलराउंडर भी हैं। तेज गेंदबाजी में इशांत शर्मा और स्पिन विभाग में रविचंद्रन अश्विन की उपस्थिति से उसकी गेंदबाजी भी मजबूत नजर आती है। स्पिन विभाग में अश्विन और हरभजन सिंह के बीच बेहतर करने की होड़ भी दिलचस्प होगी। आरपीएस के पास ऑस्ट्रेलियाई युवा लेग स्पिनर एडम जांपा,तमिलनाडु के स्पिनर मुरुगन अश्विन और मध्य प्रदेश के अंकित शर्मा के विकल्प भी हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें