फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rakshabandhan: भारत-चीन सीमा पर तैनात जवानों को छात्राओं ने बांधी राखी, बाल आयोग ने दिए यह निर्देश

Thu, 31 Aug 2023 05:19 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गंगटोक

सार

विश्वविद्यालय और कॉलेज की 50 छात्राओं ने चीन की सीमा से लगे सिक्किम के नाथुला पहुंचकर सेना के जवानों के साथ रक्षा बंधन मनाया। विद्यार्थियों ने यहां सैनिकों की कलाई पर राखी बांधी और मिठाइयां वितरित की।

विज्ञापन
Rakhi 2023 - फोटो : एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देश के विभिन्न सीमावर्ती क्षेत्रों में तैनात जवानों के साथ बुधवार को स्थानीय लोगों ने रक्षाबंधन का त्योहार मनाया। विश्वविद्यालय और कॉलेज की 50 छात्राओं ने चीन की सीमा से लगे सिक्किम के नाथुला पहुंचकर सेना के जवानों के साथ रक्षा बंधन मनाया। विद्यार्थियों ने यहां सैनिकों की कलाई पर राखी बांधी और मिठाइयां वितरित की।

वहीं दूसरी तरफ जम्मू के आरएस पुरा सेक्टर में भी छात्राओं ने बीएसएफ के जवानों की कलाई पर राखी बांधी। इसके अलावा छात्रों ने केंद्र की वाइब्रेंट विलेज योजना के तहत त्सोमगो गांव के निवासियों के साथ बातचीत की। भारत-चीन सीमा पर गांवों के समग्र विकास और इन क्षेत्रों में लोगों के जीवन की गुणवत्ता में सुधार के लिए केंद्रीय बजट 2022-23 में बाइब्रेंट विलेज कार्यक्रम की घोषणा की गई थी। 

राखी बांधने पर छात्राओं को दंडित न करें : एनसीपीसीआर

विज्ञापन

राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग (एनसीपीसीआर) ने स्कूलों से कहा है कि रक्षाबंधन के दौरान स्कूलों में राखी बांधने, तिलक और मेहंदी लगाने पर छात्रों को दंडित न किया जाए। एनसीपीसीआर ने इसके लिए सभी राज्यों को पत्र लिखा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें