फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

50 नंबर के पेपर में दे दिए 72 नंबर, छात्रा लगा रही विश्वविद्यलय के चक्कर

Tue, 13 Sep 2016 05:04 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
Girl Student got 72 marks in 50 marks paper from CCSU - फोटो : demo
विज्ञापन
यूपी के मेरठ की चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय (सीसीएसयू) की गलती के कारण एक छात्रा को परेशानी झेलनी पड़ रही है। 50 नंबर के पेपर में छात्रा को 72 नंबर दे दिए। पूर्णांक 100 में प्राप्तांक 102 कर दिया। छात्रा के हाथ में जब मार्कशीट आई तो उसका माथा चकरा गया। विवि स्तर पर हुई गलती ठीक कराने के लिए छात्रा को चक्कर लगाने पड़ रहे हैं।
विज्ञापन


छात्रा स्वीटी बालैनी स्थित एसके महाविद्यालय में बीए की छात्रा है। सत्र 2015-16 में स्वीटी ने बीए सेकेंड ईयर की परीक्षा दी। रिजल्ट आने के बाद जब स्वीटी ने मार्कशीट देखी तो वह चौक गई। हिंदी के पेपर आधुनिक हिंदी काव्य (कोड 213) में 50 में से 72 नंबर दिए थे। हिंदी के दोनों पेपर का 100 पूर्णांक में से 102 प्राप्तांक था।

स्वीटी ने पहले इस गलती के बारे में अपने कॉलेज को बताया। कॉलेज ने छात्रा को विवि जाने की सलाह दी। स्वीटी ने विवि में मार्कशीट दिखाई। कर्मचारियों ने उसे प्रार्थना पत्र लिखकर उस पर रिपोर्ट लगवाने की सलाह दी। स्वीटी मार्कशीट सही कराने के लिए विवि के कई चक्कर लगा चुकी है। 
विज्ञापन


सोमवार को स्वीटी ने कंपनी के खिलाफ शिकायत की। छात्रों की मार्कशीट में गलती होने के मामले सामने आते रहते हैं। सही कराने के लिए कुछ छात्र दलालों के चक्कर में फंस जाते हैं। मार्कशीट में सुधार के लिए विवि में रिपोर्ट लगवाने से लेकर नई मार्कशीट इश्यू करने तक में कई चक्कर लगवा देते हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें