फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अकबरुद्दीन ओवैसी को गिरिराज की दो टूक- जिन्ना के रास्ते पर न चलें, लोग अब जाग चुके हैं

Thu, 23 Jan 2020 09:36 AM IST
Priyesh Mishra न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
गिरिराज सिंह-अकबरुद्दीन ओवैसी - फोटो : Social Media
विज्ञापन

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने एआईएमआईएम प्रमुख असद्दुदीन ओवैसी के छोटे भाई और तेलंगाना से विधायक अकबरुद्दीन ओवैसी को कड़ा जवाब दिया है। उन्होंने कहा कि वे भारत को धमकाने की कोशिश न करें और जिन्ना का अनुशरण भी न करें। 

विज्ञापन


गिरिराज सिंह ने कहा कि मुस्लिम शासकों ने भारत पर 800 सालों से ज्यादा समय तक शासन किया। वे लुटेरे थे। भारत को धमकाने की जरूरत नहीं, देश के लोग अब जाग चुके हैं। 

बता दें कि अकबरुद्दीन ओवैसी ने कहा था कि किसी को भी डरने और घबराने की जरूरत नहीं है। हमको इनकी बातों में आने Giriraj Singh reply to akbaruddin owaisi on his Speechकी जरूरत नहीं है। जो लोग पूछ रहे हैं कि मुसलमान के पास क्या है, मैं उनसे कहना चाहता हूं कि तू मेरे कागज देखना चाहता है। मैंने 800 बरस तक इस मुल्क में हुक्मरानी और जांबाजी की है। ये मुल्क मेरा था, मेरा है और मेरा रहेगा। 
विज्ञापन


उन्होंने आगे कहा कि मेरे अब्बा और दादा ने इस मुल्क को चारमीनार दिया, कुतुब मीनार दिया, जामा मस्जिद दिया। हिंदुस्तान का पीएम जिस लाल किले पर झंडा फहराता है उसे भी हमारे पूर्वजों ने ही दिया है।

ओवैसी ने यह भी कहा कि अगर कोई कागज मांगता है तो उसे कहो कि तू कागज क्या मांग रहा है, वो जो चार मीनार खड़ा है वो मेरे बाप-दादा ने बनवाया, तेरे बाप ने नहीं बनवाया है। बता दें कि अकबरुद्दीन ओवैसी इससे पहले भी कई विवादित बयान दे चुके हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें