फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राज्यसभा में सपा नेता का शाह पर तंज, पूछा- पकौड़े बेचने वाले से कौन करेगा शादी?

Mon, 05 Feb 2018 06:01 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
राज्यसभा में विपक्ष के नेता गुलाम नबी आजाद ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार 'गेम चेंजर' नहीं बल्कि सिर्फ 'नेम चेंजर' है।
विज्ञापन


राज्यसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर चर्चा के दौरान बोलते हुए उन्होंने कहा कि 'भाजपा सरकार ने यूपीए सरकार के दौरान लॉन्च की गई तमाम योजनाओं के नाम बदल दिए है। इसलिए मैं कहना चाहता हूं कि यह सरकार 'गेम चेंजर' नहीं बल्कि सिर्फ और सिर्फ 'नेम चेंजर' है। 

यही नहीं आजाद कहा कि 'केंद्र की योजनाएं सिर्फ दिखावे के लिए हैं क्योंकि यह अभीतक जमीनी स्तर पर नहीं आ सकी है। चाहे वह स्टार्टअप इंडिया हो या स्किल इंडिया। कश्मीर में मौजूदा हालात बेहद खराब है जबकि मनमोहन सरकार में हालात ऐसे नहीं थे।'
विज्ञापन


इससे पहले भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोला। कहा था कि देश की जनता ने कभी कांग्रेस को बहुमत दिया लेकिन पिछली सरकारों में भ्रष्टाचार का बोलबाला था। ये सरकार अंत्योदय के सिद्धान्तों पर चल रही है। जो 60 सालों में नहीं हुआ वो अब हो रहा है।'

चर्चा के दौरान समाजवादी पार्टी के नेता नरेश अग्रवाल ने कहा कि इस देश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का विकल्प मौजूद है। क्योंकि एक जमाने में  कहा जाता था कि इंदिरा गांधी और जवाहर लाल नेहरू का भी कोई विकल्प नहीं था लेकिन बाद में उनके भी विकल्प बने।
विज्ञापन


नरेश अग्रवाल ने कहा कि देश में सिर्फ दो ही चीजें चल रही हैं सिर्फ योगी-योगी और मोदी-मोदी। पाकिस्तान हमारे सैनिकों को मार रहा है। पाकिस्तान की सेना से बातचीत जरूरी है क्योंकि वहां की सरकार में सेना का सीधा हस्तक्षेप है।

वहीं पकौड़ा विवाद पर उन्होंने अमित शाह पर तंज कसा और कहा कि अगर कोई पकौड़े बेचेगा तो उससे कोई शादी नहीं करेगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें