फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुलाम नबी का इस्तीफा: कांग्रेस बोली- यह गरीबों की आवाज उठाने का वक्त, पार्टी छोड़ने का सही समय नहीं

Fri, 26 Aug 2022 02:35 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि गुलाम नबी का इस समय इस्तीफा देना दुर्भाग्यपूर्ण है। उनका इस्तीफा हमारे लिए दुख की बात है।
विज्ञापन
गुलाम नबी आजाद - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वरिष्ठ नेता गुलाम नबी आजाद के इस्तीफा देने के बाद कांग्रेस पार्टी की प्रतिक्रिया सामने आई है। कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि गुलाम नबी का इस समय इस्तीफा देना दुर्भाग्यपूर्ण है। उनका इस्तीफा हमारे लिए दुख की बात है। यह वक्त गरीबों की आवाज उठाने का था लेकिन उन्होंने इस्तीफा दे दिया। कांग्रेस इस समय सरकार के खिलाफ जोरदार अभियान चला रही है, उनको साथ होना चाहिए था। बता दें कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गुलाम नबी आजाद ने आज पार्टी से सभी पदों से इस्तीफा दे दिया है। वे काफी लंबे समय से पार्टी की नीतियों को लेकर नाराज चल रहे थे। कांग्रेस अध्यक्ष को भेजे पांच पृष्ठ के त्यागपत्र में आजाद ने कहा कि वह  भारी मन से यह कदम उठा रहे हैं। उन्होंने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा से पहले कांग्रेस जोड़ो यात्रा निकाली जानी चाहिए थी।आजाद ने कहा कि पार्टी में किसी भी स्तर पर चुनाव संपन्न नहीं हुए। गुलाम नबी ने कहा कि कांग्रेस लड़ने की अपनी इच्छाशक्ति और क्षमता खो चुकी है।

विज्ञापन


गुलाम नबी का इस्तीफा दुख की बात:  अजय माकन
वहीं कांग्रेस नेता अजय माकन ने कहा कि हमने गुलाम नबी आजाद साहब का इस्तीफा पत्र देखा। दुख की बात है कि उन्होंने ऐसे समय में कांग्रेस छोड़ने का फैसला किया जब कांग्रेस देश भर में बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी, ध्रुवीकरण की लड़ाई लड़ने जा रही है। दुख की बात है कि वे इस लड़ाई में हिस्सा नहीं बन रहे।

इस स्थिति को आने से बचाई जा सकती थी: आनंद शर्मा
कांग्रेस नेता आनंद शर्मा ने कहा कि जाहिर है कि वे बहुत आहत हुए होंगे। इस स्थिति को आने से बचाई जा सकती थी और यह बात समय-समय पर बताई भी गई। हम निरंतर कमजोर होते जा रहे हैं। हमारा यही लक्ष्य रहा है कि राय मशवरा करके उसको हम सुधार सकें।
विज्ञापन




गुलाम नबी का इस्तीफा बड़े अफसोस की बात: फारूक अब्दुल्ला
जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला ने कहा कि इंदिरा गांधी जी के वक्त से गुलाम नबी आजाद इनर कैबिनेट के सदस्य थे। आज भी सोनिया गांधी के बहुत करीब थे। यह बड़े अफसोस की बात है कि ऐसा क्या हो गया कि इन्हें इतना बड़ा फैसला लेना पड़ा।

गुलाम नबी आजाद भाजपा में आते हैं तो उनका स्वागत है:   कुलदीप बिश्नोई
भाजपा नेता कुलदीप बिश्नोई ने कहा कि यह कहना गलत नहीं होगा कि कांग्रेस आत्म-विनाश, आत्मघाती मोड में है। मेरा सुझाव है कि राहुल गांधी अपने अहंकार को अलग रखें। गुलाम नबी आजाद भाजपा में आते हैं तो उनका स्वागत है। पार्टी मुझसे पूछे तो मैं उन्हें पार्टी में शामिल होने के लिए मना सकता हूं।

कांग्रेस में दरबारी संस्कृति:  जयवीर शेरगिल
एक दिन पूर्व कांग्रेस से इस्तीफा देने वाले जयवीर शेरगिल ने कहा कि वास्तविकता में कांग्रेस में दरबारी संस्कृति के नेता परेशान हो रहे हैं। कई बड़े नेता अब कांग्रेस छोड़ने के लिए मजबूर हो रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें