करूर वैश्य बैंक ने आधार एनरोलमेंट केंद्र की शुरुआत कर दी है। बैंक ने बुधवार को आधार एनरोलमेंट केंद्र की शुरुआत चेन्नई के नेलसन मणिकम रोड ब्रांच में की। बता दें कि यूआईडीएआई के निर्देश के बाद करूर वैश्य पहला प्राइवेट बैंक है जिसने ये सुविधा शुरू की है।
यूआईडीएआई ने 13 जुलाई 2017 को यह निर्देश जारी किया था कि सभी बैंक अपनी हर ब्रांच में आधार एनरोलमेंट केंद्र शुरू करें। करूर वैश्य बैंक ने यूआईडीएआई के निर्देश पर तत्काल काम किया और अपनी ब्रांच में यह सुविधा मुहैया कराई।
पढ़ें: PAN कार्ड के बाद सरकार ने ब्लॉक किए 81 लाख आधार कार्ड, ये है जांचने का तरीका
करूर वैश्य बैंक अपने ग्राहकों को आधार एनरोलमेंट और आधार डाटा की सुविधाएं अपने सेंटर में प्रदान करेगा। इसके लिए ग्राहकों को अपने साथ सभी आवश्यक दस्तावेज निवास प्रमाण पत्र और पहचान प्रमाण पत्र लाना होगा। इस प्रक्रिया को 15 मिनट में पूरा कर लिया जाएगा।
बैंक जल्द ही इस सुविधा को अपने अन्य 75 बांच में लागू करने वाली है।