सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई के दौरान इशरत जहां एनकाउंटर केस के आरोपी गुजरात पुलिस के दो अधिकारियों एनके अमीन और तरुण बरोट ने कोर्ट में कहा कि वो अपना इस्तीफा दे देंगें। इन दोनों अधिकारियों की उनके रिटायरमेंट के बाद राज्य सरकार के कॉन्ट्रेक्ट पर दोबारा नियुक्ति की गई थी, जिसे एक रिटायर्ड पुलिस ऑफीसर राहुल शर्मा ने कोर्ट में चुनौती दी थी।
अमीन तापी जिले में सुप्रिटेंडेंट ऑफ पुलिस के तौर पर तैनात हैं वहीं बरोट रेलवे में डिप्टी सुप्रिटेंडेंट के पद पर तैनात हैं। सुप्रीम कोर्ट ने कहा इस मामले पर गुजरात सरकार एक्शन ले। सुप्रीम कोर्ट की गंभीर टिप्पणियों के बाद दोनों अधिकारियों ने कोर्ट को बताया कि वो इस्तीफा दे देंगे।
पढ़ें: सोहराबुद्दीन एनकाउंटर केस: CBI कोर्ट से बरी होकर बोले DG वंजारा-मुझे इंसाफ मिला
राहुल शर्मा पूर्व आईपीएस अधिकारी हैं जिन्होंने राज्य सरकार द्वारा इन दोनों रिटायर्ड अधिकारियों की नियुक्ति पर सवाल उठाया था। उनकी याचिका में आरोप लगाया गया था कि अमीन सोहराबुद्दीन शेख और इशरत जहां एनकाउंटर और बरोट सादिक जमन और इशरत जहां की हत्या में शामिल थे। अमीन को सोहराबुद्दीन केस से बरी किया जा चुका है।