‘स्वयं’ प्लेटफार्म के माध्यम से इसी सत्र से ऑनलाइन पढ़ाई का रास्ता साफ हो गया है। इसकी नियमावली बनाने के साथ विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) ने 100 से अधिक पाठ्यक्रमों का प्रारूप भी जारी कर दिया है। आयोग ने इन पर क्रेडिट भी निर्धारित कर दी है।
अगले महीने में सभी कोर्सेज ऑनलाइन कर दिए जाएंगे। आयोग की ओर से विश्वविद्यालय के कुलपतियों को पत्र लिखकर इन पाठ्यक्रमों के लिए एकेडमिक काउंसिल आदि संस्थाओं से स्वीकृति लेने तथा अन्य प्रक्रिया पूरी करने के लिए कहा गया है, जिससे कि विद्यार्थी इसी सत्र से इन पाठ्यक्रमों का लाभ उठा सकें।
यूजीसी ने ऑनलाइन शिक्षा पद्धति को एक विकल्प के रूप में प्रस्तुत किया है। ‘स्वयं’ प्लेटफार्म के अंतर्गत मैसिव ऑनलाइन ओपेन कोर्सेज (मूक्स) को मंजूरी भी दे दी गई है।