फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीन की जांच जरूरी: परिवार में कैंसर का इतिहास तो जानें अगली पीढ़ी का खतरा, कैसे बढ़ जाती है बीमारी की आशंका?

सार

परिवार में कैंसर का इतिहास होने पर जीन की जांच से अगली पीढ़ी पर मंडराते खतरे को जाना जा सकता है। कम उम्र में माता-पिता या भाई-बहन को बीमारी होने पर अगली पीढ़ी के लिए आशंका बढ़ जाती है।
विज्ञापन
परिवार में बीमारी होने पर सतर्कता जरूरी (सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

परिवार में किसी को कैंसर हुआ है तो अगली पीढ़ी को भी सतर्क रहने की जरूरत है। अगर कम उम्र में माता-पिता, भाई-बहन या अन्य करीबी सदस्यों को खास तरह के कैंसर हुए हैं, तो इसे नजरअंदाज करना भारी पड़ सकता है। ऐसे परिवारों में कैंसर से जुड़े जीन की जांच कराकर अगली पीढ़ी के खतरे का पहले ही पता लगाया जा सकता है। इससे समय रहते जांच शुरू करने और कुछ मामलों में कैंसर का खतरा कम करने के विकल्प चुनने में मदद मिलती है।

विज्ञापन


एक अध्ययन के अनुसार, दुनिया में कैंसर के करीब 5 से 10 फीसदी मामलों में माता-पिता से मिले हानिकारक जीन बदलाव की भूमिका होती है। हालांकि, ज्यादातर मामलों में बढ़ती उम्र, तंबाकू, पर्यावरण, खानपान और जीवन के दौरान कोशिकाओं में होने वाले बदलाव जैसे कारण अहम होते हैं।

जांच में जीन में बदलाव मिला तो बच्चों तक पहुंच सकता है खतरा
कैंसर से जुड़े कुछ जीन बदलाव माता-पिता से बच्चों में जा सकते हैं। ब्रेस्ट व  ओवरी कैंसर से जुड़े बीआरसीए 1-2 ऐसे ही जीन हैं। इनमें हानिकारक बदलाव मिलने पर बच्चे में इसके पहुंचने की 50 फीसदी आशंका होती है। हालांकि, इससे कैंसर होना तय नहीं है, लेकिन खतरा बढ़ जाता है। डॉ. रेड्डू के मुताबिक, ऐसे बदलाव मिलने पर मरीज के खून के रिश्तेदारों की भी जांच करानी चाहिए, ताकि कम उम्र से नियमित स्क्रीनिंग की जरूरत वालों की पहचान हो सके।
विज्ञापन


एक परिवार में कई लोगों को खास कैंसर तो रहें सतर्क
मेडिकल ऑन्कोलॉजी सलाहकार डॉ. पल्लवी रेड्डू के मुताबिक, कैंसर के आनुवंशिक मामले कम हैं। इसलिए परिवार में किसी को कैंसर होने पर घबराने के बजाय यह देखना जरूरी है कि कैंसर किस तरह का था और किस उम्र में हुआ। ब्रेस्ट, ओवरी, पैंक्रियाज और प्रोस्टेट कैंसर में आनुवंशिक कारणों की भूमिका हो सकती है। परिवार में एक से अधिक करीबी रिश्तेदारों को खासकर कम उम्र में ये कैंसर हुए हों तो जेनेटिक काउंसलिंग करानी चाहिए।

  • डॉ. रेड्डू के मुताबिक, 30-35 वर्ष से कम उम्र में ब्रेस्ट कैंसर, दोनों ब्रेस्ट या ओवरी में कैंसर अथवा परिवार में हानिकारक जीन बदलाव मिलने पर जांच जरूरी हो सकती है। पुरुषों में ब्रेस्ट या कम उम्र में प्रोस्टेट कैंसर का इतिहास भी अहम है। डॉक्टर कैंसर के प्रकार, उम्र और पारिवारिक रिश्तों के आधार पर जेनेटिक जांच तय करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें