फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलवामा: दिग्विजय पर वीके सिंह का पलटवार, क्या राजीव गांधी की हत्या दुर्घटना थी?

Tue, 05 Mar 2019 12:26 PM IST
अमर शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
जनरल वीके सिंह - फोटो : pti
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में हुए आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान के बालाकोट पर वायुसेना की कार्रवाई के सबूत मांगे जाने का मामला अब राजीव गांधी की हत्या तक जा पहुंचा है। पूर्व सेना प्रमुख, भाजपा नेता और केंद्रीय मंत्री जनरल वीके सिंह ने कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह के विवादित ट्वीट पर प्रतिक्रिया देते हुए राजीव गांधी की हत्या का मामला उठाया है। 
विज्ञापन




जनरल वीके सिंह (रिटायर्ड) ने ट्वीट कर वरिष्ठ कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह पर निशाना साधते हुए लिखा, "एक आतंकी हमले को 'दुर्घटना' करार देना हमारे देश का राजनीतिक विमर्श नहीं होना चाहिए। दिग्विजय जी क्या आप राजीव गांधी की हत्या को दुर्घटना कहेंगे? इन बेहूदा मजाक से राष्ट्र और हमारे सशस्त्र बलों का मनोबल कमजोर न करें।" 
विज्ञापन


बता दें कि मंगलवार सुबह दिग्विजय सिंह ने बालाकोट में हुई भारतीय वायुसेना के हवाई हमले को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर सवालों की झड़ी लगा दी। सिंह ने एक के बाद एक कई ट्वीट किए। दिग्विजय ने कहा है कि मोदी जी को बालाकोट हमलों के बाद उठ रहे सवालों का जवाब देना चाहिए।

सिंह ने लिखा कि भाजपा सेना की सफलता को अपनी सफलता साबित कर चुनावी मुद्दा बनाने की कोशिश कर रही है। इसके साथ ही दिग्विजय सिंह ने पुलवामा आतंकी हमले को 'दुर्घटना' बताया था। 
 

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें