फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स

भाजपा की वेबसाइट हैक, खुलने पर दिखे अभद्र शब्द

न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: sapna singla Updated Tue, 05 Mar 2019 11:43 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
bjp website - फोटो : अमर उजाला

भारतीय जनता पार्टी की आधिकारिक वेबसाइट (http://www.bjp.org/) हैक कर ली गई है। वेबसाइट पर अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया गया है। हालांकि, अभी तक भाजपा की तरफ से कोई बयान नहीं आया है।

करीब सुबह 11 बजकर 30 मिनट पर जब वेबसाइट खोली गई तो इसमें पीएम मोदी और जर्मनी की चांसलर एंजेला मर्केल का एक वीडियो नजर आ रहा था। साथ ही वीडियो के उपर कुछ अभद्र भाषा भी लिखी हुई थी।

लेकिन कुछ मिनटो के बाद साइट खुलना ही बंद हो गई और इसमें एरर मैसेज दिखने लगा। काफी देर तक साइट पर एरर मैसेज ही दिखता रहा। ये वेबसाइट 26 दिसंबर, 1995 को पंजीकृत हुई थी। बताया जा रहा है कि वेबसाइट 10 अक्तूबर, 2018 के बाद से अपडेट नहीं हुई है।

बता दें कि इससे पहले 20 फरवरी को छत्तीसगढ़ भाजपा की वेबसाइट भी हैक हो गई थी। 

कांग्रेस की सोशल मीडिया प्रभारी दिव्य स्पंदना ने भी ट्वीट किया है। जिसमें वह वेबसाइट हैक होने के बाद लोगों से उसे देखने को कह रही हैं।
 
वेबसाइट खोलने पर अब 'हम जल्द ही वापस लौटेंगे (वी विल बी बैक सून)' लिखा आ रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next