फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विपक्ष ने फिर उठाए ईवीएम पर सवाल, कहा- बटन दबाने पर एक ही पार्टी को गए वोट

Sun, 14 Apr 2019 02:06 PM IST
आसिम खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
कांफ्रेंस में मौजूद विपक्षी नेता - फोटो : ANI
विज्ञापन

आज ईवीएम को लेकर विपक्ष की बैठक हुई। बैठक में कांग्रेस ने एक बार फिर ईवीएम पर सवाल उठाए हैं। कांग्रेस नेता अभिषेक मनु सिंघवी ने ईवीएम पर सवाल खड़े करते हुए आरोप लगाया कि चुनाव आयोग इस पर ठीक से ध्यान नहीं दे रहा।

विज्ञापन


उन्होंने कहा, "पहले चरण के बाद ही इस पर सवाल उठे लेकिन आयोग ने पूरा ध्यान नहीं दिया। अगर आप एक्स पार्टी का बटन दबाते हैं तो वो वाई पार्टी को जा रहा है। वीवीपैट पर डिस्प्ले भी 7 सेकेंड की जगह 3 सेकेंड के लिए दिखाई दिया।" 
 



अभिषेक मनु ने आगे कहा कि लाखों मतदाताओं के नाम बिना भौतिक सत्यापन के ऑनलाइन काट दिए गए। पार्टियों ने चुनाव आयोग को एक लंबी सूची दी है। वीवीपैट के कम से कम 50 फीसदी पेपर ट्रेल को गिनना अब और भी आवश्यक हो गया है।
विज्ञापन


मनु ने आगे कहा कि हम उच्चतम न्यायालय जाएंगे और ईवीएम में गड़बड़ी के मुद्दे पर देशव्यापी अभियान चलाएंगे। आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने कहा कि 21 राजनीतिक दल 50 प्रतिशत मतदान पर्चियों का मिलान ईवीएम से कराए जाने की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन



 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें