फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक और बांग्लादेशी अभिनेता को भारत छोड़ने का आदेश, तृणमूल कांग्रेस का किया प्रचार

Thu, 18 Apr 2019 08:14 PM IST
अमर शर्मा भाषा, नई दिल्ली
विज्ञापन
तृणमूल कांग्रेस की रैली (फाइल)
विज्ञापन
पश्चिम बंगाल में एक चुनावी रैली में हिस्सा लेने वाले बांग्लादेशी अभिनेता गाजी अब्दुल नूर को तुरंत भारत छोड़ने के लिए कहा गया है। यह जानकारी बृहस्पतिवार को अधिकारियों ने दी। फिरदौस अहमद के बाद नूर दूसरे बांग्लादेशी अभिनेता हैं जिन्हें ‘भारत छोड़ने’ का नोटिस दिया गया है। वीजा की अवधि समाप्त होने के बावजूद नूर भारत में रुके हुए थे।
विज्ञापन


गृह मंत्रालय के एक अधिकारी ने बताया, ‘‘वीजा नियमों के विपरीत ज्यादा समय तक रूकने के लिए उपयुक्त कदम उठाए जा रहे हैं।’’  खबरों में बताया गया है कि नूर ने दमदम से टीएमसी उम्मीदवार सौगत राय के लिए कथित तौर पर चुनाव प्रचार किया।

केंद्र सरकार ने मंगलवार को अहमद को ‘भारत छोड़ो’ नोटिस जारी किया था और एक राजनीतिक दल के लिए कथित तौर पर प्रचार करने को लेकर उनका बिजनेस वीजा रद्द कर दिया। अहमद ने पश्चिम बंगाल के रायगंज में तृणमूल कांग्रेस के उम्मीदवार की एक रैली में हिस्सा लिया था।
विज्ञापन


बांग्लादेशी अभिनेता द्वारा वीजा नियमों के उल्लंघन के लिए ब्यूरो ऑफ इमिग्रेशन की रिपोर्ट के आधार पर गृह मंत्रालय ने ये कदम उठाए। भाजपा ने इस सिलसिले में चुनाव आयोग में भी शिकायत दर्ज कराई है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें