ओडिशा के कंधमाल से सांसद प्रत्युषा राजेश्वरी सिंह विपक्षी दल कांग्रेस में शामिल होंगी। ओडिशा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष निरंजन पटनायक ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। प्रत्युषा सिंह ने बुधवार को बीजू जनता दल से इस्तीफा दे दिया था।
बीजद ने इस बार लोकसभा चुनाव में उन्हें कंधमाल से टिकट देने से इनकार कर दिया था। पटनायक ने कहा, मुझे प्रत्युषा की ओर से पत्र मिला है। उन्होंने कांग्रेस में शामिल होने की इच्छा जताई है। वह 23 या 24 मार्च को औपचारिक तौर पर कांग्रेस में शामिल हो सकती हैं।