फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शत्रुघ्न सिन्हा को महागठबंधन से मिल सकता है पटना साहिब का टिकट, आज फैसला संभव

Fri, 22 Mar 2019 01:15 PM IST
sapna singla चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
शत्रुघ्न सिन्हा (फाइल फोटो) - फोटो : PTI
विज्ञापन

भाजपा के बागी नेता शत्रुघ्न सिन्हा को लेकर कयास लगाए जा रहे हैं कि वो महागठबंधन का हिस्सा बन सकते हैं। शत्रुघ्न का पटना साहिब से ही चुनाव लड़ना लगभग तय माना जा रहा है। बता दें कि शत्रुघ्न लगातार बयान देते रहे हैं कि पार्टी चाहे जो भी हो पर वो चुनाव तो पटना साहिब से ही लड़ेंगे। 

विज्ञापन


अगर शत्रुघ्न सिन्हा महागठबंधन में शामिल होते हैं तो उन्हें भाजपा नेता रविशंकर प्रसाद के सामने पटना साहिब से टिकट मिल सकता है। इस मामले पर फिलहाल शत्रुघ्न सिन्हा चुप्पी साधे हुए हैं। बिहार में सीट बंटवारे को लेकर कांग्रेस में काफी समय से अनबन चल रही थी पर राहुल गांधी और तेजस्वी यादव के बीच हुई हाई लेवल बैठक में मामला पटरी पर आया। बैठक के बाद बुधवार को पटना पहुंचे तेजस्वी यादव ने बयान दिया था कि महागठबंधन में सबकुछ सही चल रहा है, किसी तरह का कोई विवाद नहीं है। 

विज्ञापन
विज्ञापन


मीडिया जगत की खबरों के अनुसार कांग्रेस और राजद दोनों चाहते हैं कि पटना साहिब सीट उनके हिस्से में आए। साथ में दोनों पार्टियां चाहती हैं कि शत्रुघ्न सिन्हा उनके टिकट पर चुनाव लड़ें। शत्रुघ्न को लगातार महागठबंधन के मंच पर देखा जाता रहा है। कांग्रेस नेता तारिक अनवर ने कहा था कि उन्हें कांग्रेस में शामिल होना चाहिए।  राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव तय करेंगे कि शत्रुघ्न सिन्हा किस पार्टी से चुनाव मैदान में उतरेंगे। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें