फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CDS General Bipin Rawat: सीडीएस के निधन पर चीनी विशेषज्ञों ने की टिप्पणी, चीन के प्रति भारत के रुख पर क्या कहा?

Fri, 10 Dec 2021 07:15 PM IST
प्रतिभा ज्योति न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली,

सार

चीनी विशेषज्ञों का कहना है कि इस हादसे से भारतीय सेना के आधुनिकीकरण को 'भारी झटका' लगा है, जो लंबे समय तक बना रह सकता है। लेकिन विश्लेषकों का यह भी मानना है कि भारत के शीर्ष रक्षा प्रमुख के निधन के बाद भी दोनों देशों के सीमा विवाद को लेकर चीन के प्रति देश के आक्रामक रुख में बदलाव की संभावना नहीं है। 
 
विज्ञापन
सीडीएस रावत की अंतिम यात्रा। - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जनरल बिपिन रावत और उनकी पत्नी मधुलिका रावत शुक्रवार को पंचतत्व में विलीन हो गए। उनकी बेटियों कृतिका और तारिणी ने अपने माता-पिता को श्रद्धांजलि अर्पित की। जनरल रावत के निधन पर देश-विदेश से भी कई प्रतिक्रियाएं आईं हैं और इस खबर को विदेशी मीडिया ने भी प्रमुखता से जगह दी है। चीन, ब्रिटेन, रूस समेत कई देशों ने सीडीस रावत को श्रद्धांजलि दी है। चीनी मीडिया ने इस पर खास तौर पर प्रतिक्रिया दी है और चीन सरकार के मुखपत्र माने जाने वाले ग्लोबल टाइम्स ने इस घटना पर विशेषज्ञों के हवाले से  टिप्पणी की है। 
विज्ञापन


ग्लोबल टाइम्स में प्रकाशित एक रिपोर्ट के मुताबिक, चीनी विशेषज्ञों ने कहा कि हेलीकॉप्टर दुर्घटना में भारत के रक्षा प्रमुख की मौत ने देश के सैन्य आधुनिकीकरण को भारी झटका दिया है, जो लंबे समय तक बना रह सकता है।  विशेषज्ञों ने यह राय भारतीय मीडिया में प्रकाशित अलग-अलग रिपोर्ट्स के आधार पर दी है। इसमें जनरल रावत के हेलीकॉप्टर क्रैश की वजहें बताई गई हैं। भारतीय मीडिया की विभिन्न रिपोर्टों में अनुमान लगाया कि हेलीकॉप्टर क्रैश की वजह खराब मौसम, बिजली की लाइनों में उलझाव, तकनीकी खामी या गलत ऊंचाई हो सकती है। 

सीडीएस जनरल बिपिन रावत (1958 - 2021) - फोटो : अमर उजाला
ग्लोबल टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, बीजिंग स्थित सैन्य विशेषज्ञ वेई डोंगक्सू ने गुरुवार कहा ‘Mi-17V5, Mi-17 का एक उन्नत संस्करण है। यह अधिक शक्तिशाली इंजन और उन्नत इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों से लैस है। वेई ने कहा भारतीय सेना कई प्रकार के हेलीकॉप्टरों का संचालन करती है, जिनमें घरेलू रूप से विकसित किए गए, अमेरिका और रूस से आयातित हेलीकॉप्टर शामिल हैं। इनके रखरखाव की समस्या हो सकती है।

रावत का निधन आधुनिकीकरण की योजना को अस्त-व्यस्त कर देगा
वेई ने कहा कि रावत की भूमिका भारत की थलसेना, नौसेना और वायुसेना में अंतर्विरोधों को दूर करने और सेना के आधुनिकीकरण के लिए इन बलों को एकीकृत करने की थी। उनका निधन संभवतः भारतीय सेना की आधुनिकीकरण योजना को अस्त-व्यस्त कर देगा।
विज्ञापन

बिपिन रावत को अनोखी श्रद्धांजलि - फोटो : अमर उजाला
एक अन्य चीनी सैन्य विशेषज्ञ के हवाले से ग्लोबल टाइम्स ने लिखा है कि चाहे 2019 में भारत के विमानवाहक पोत में आग की घटना हो या उससे पहले 2013 में एक भारतीय पनडुब्बी में विस्फोट सहित कुछ पिछली दुर्घटनाएं हों, इनमें मानवीय त्रुटियों का पता लगाया जा सकता है।

दुर्घटना से बचा जा सकता था
चीनी विशेषज्ञों का कहना है कि हालिया हेलीकॉप्टर दुर्घटना से बचा जा सकता था। उदाहरण के लिए, मौसम में सुधार होने तक उड़ान को रोका जा सकता था। पायलट और अधिक सावधानी या कुशलता से उड़ान भर सकते थे या हेलीकॉप्टर का रखरखाव ठीक से किया जा सकता था। इन सब बातों ने एक बार फिर भारतीय सेना की तैयारियों की कमी को उजागर कर दिया।

सीमा विवाद पर दृष्टिकोण नहीं बदलेगा
सिंघुआ विश्वविद्यालय में राष्ट्रीय रणनीति संस्थान में अनुसंधान विभाग के निदेशक कियान फेंग का कहना है कि चीन-भारत सीमा मुद्दा केवल एक सैन्य मुद्दा नहीं है, बल्कि एक राजनीतिक भी है। सीमा मुद्दे पर भारत जो करता है, वह काफी हद तक मोदी सरकार की नीतियों पर निर्भर करता है। इसलिए सिर्फ इस हादसे के कारण भारत सीमा मुद्दे पर अपना दृष्टिकोण नहीं बदलेगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें