फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Speedboat Accident: मालदीव में स्पीडबोट पलटी, रेमंड ग्रुप के अध्यक्ष गौतम सिंघानिया घायल; दो भारतीय लापता

Fri, 20 Mar 2026 11:02 PM IST
Nirmal Kant न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।

सार

Speedboat Accident: रेमंड ग्रुप के अध्यक्ष गौतम हरी सिंघानिया मालदीव में स्पीडबोट हादसे में घायल हो गए और फिलहाल मुंबई में इलाज करवा रहे हैं। हादसे में दो अन्य भारतीय लापता हैं और उनकी तलाश जारी है। पढ़िए रिपोर्ट-
विज्ञापन
गौतम हरि सिंघानिया - फोटो : पीटीआई (फाइल)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रेमंड ग्रुप के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक गौतम हरी सिंघानिया मालदीव में हुए एक स्पीडबोट हादसे में घायल हो गए। उनके प्रवक्ता ने शुक्रवार को बताया कि वह फिलहाल मुंबई में इलाज करा रहे हैं। रिपोर्ट के अनुसार, शुक्रवार सुबह मालदीव के वेलिधू के पास पर्यटकों से भरी एक स्पीडबोट पलट गई।
विज्ञापन


दो अन्य भारतीय लापता
सिंघानिया भी उन पर्यटकों में शामिल थे। रैली चालक हरी सिंह समेत दो अन्य भारतीय व्यक्ति लापता हैं और उनके लिए खोज अभियान जारी है। सिंघानिया को सुरक्षित बचा लिया गया है।  

ये भी पढ़ें: 'ब्राह्मोफोबिया' पर याचिका खारिज, सुप्रीम कोर्ट ने कहा- शिक्षा और भाईचारे से खत्म होगी नफरत
विज्ञापन


गौतम सिंघानिया के प्रवक्ता ने क्या कहा?
सिंघानिया के प्रवक्ता ने पुष्टि करते हुए कहा, गौतम सिंघानिया को इस दुर्भाग्यपूर्ण हादसे में मामूली चोटें आई हैं। वह मुंबई में उचित देखभाल से ठीक हो रहे हैं। प्रवक्ता ने आगे कहा, हम शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद देते हैं और प्रभावित दोस्तों के लिए प्रार्थना करते हैं।
विज्ञापन


स्पीडबोट में कितने लोग सवार थे?
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, स्पीडबोट में कुल सात लोग सवार थे। इनमें ब्रिटेन और रूस की दो महिलाएं और भारत के पांच पुरुष शामिल थे। पुलिस के हवाले से रिपोर्ट में कहा गया कि पांच लोग समुद्र में बह गए, जिनमें रूस की एक महिला और भारत के चार पुरुष शामिल थे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें