फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

 Gauri Lankesh Murder Case: लोक अभियोजक ने सौंपी गवाहों की सूची, चार जुलाई से मामले में शुरू होगा ट्रायल 

Sun, 05 Jun 2022 12:57 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरू

सार

गौरी लंकेश की पांच सितंबर, 2017 को हत्या की गई थी। दो बाइक सवारों ने बेंगलुरु में उनके घर के बाहर उन्हें गोली मार दी थी। 
विज्ञापन
गौरी लंकेश - फोटो : SELF
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पत्रकार गौरी लंकेश हत्याकांड मामले में विशेष लोक अभियोजक ने बेंगलुरु सेशंस कोर्ट में गवाहों की सूची सौंपी है। इसके जवाब में प्रतिवादी की ओर से इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों की एक सूची के लिए अपील दायर की गई है, यह सूची भी जांच का हिस्सा है। 

विज्ञापन


वहीं अदालत ने याचिका पर छह जून तक आपत्ति मांगी है। अदालत ने कहा है कि इस मामले में हर महीने एक सप्ताह का ट्रायल चलेगा। इसका पहला सत्र चार जुलाई से आठ जुलाई तक होगा। 

हत्या के चार साल बाद शुरू हुई सुनवाई
गौरी लंकेश की हत्या के चार साल बाद मामले में सुनवाई शुरू हुई है। यह सुनवाई 27 मई से चल रही है। पांच सितंबर, 2017 को लंकेश की हत्या की गई थी। दो बाइक सवारों ने बेंगलुरु में उनके घर के बाहर उन्हें गोली मार दी थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अब तक 17 गिरफ्तार 
इस मामले में मुख्य आरोपी अमोल काले और परशुराम वाघमरे सहित 17 को गिरफ्तार किया जा चुका है, जबकि एक आरोपी अभी फरार है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें