फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गौरी लंकेश: मुंबई कोर्ट ने राहुल और येचुरी के खिलाफ शुरू की मानहानि प्रक्रिया

Fri, 22 Feb 2019 12:26 PM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
विज्ञापन
गौरी लंकेश
विज्ञापन

गौरी लंकेश हत्याकांड में आरएसएस पर आरोप लगाने के मामले में मुंबई की एक अदालत ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और सीताराम येचुरी के खिलाफ मानहानि की प्रक्रिया शुरू कर दी है। मानहानि का यह मामला एक आरएसएस कार्यकर्ता ने दाखिल किया है। इस मामले की अगली सुनवाई 25 मार्च को होगी। अदालत ने उन्हें व्यक्तिगत तौर पर पेश होने के लिए कहा है।

विज्ञापन


बता दें कि पत्रकार गौरी लंकेश की हत्या पर राहुल गांधी ने आरोप आरएसएस-भाजपा पर आरोप लगाया था। उन्होंने कहा था कि जो भी भाजपा-आरएसएस के खिलाफ बोलता है, उसे पीटा जाता है, उसपर हमला किया जाता है और मार डाला जाता है। 

पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए राहुल ने कहा था कि पीएम दो तरह की बात करते हैं। उन्होंने हिंदुत्व को बढ़ावा दिया है। उनके शब्दों के दो मतलब होते हैं, उनके लिए कुछ और दुनिया के लिए कुछ और।
विज्ञापन


55 साल की गौरी लंकेश जब कार से घर लौटीं और घर का गेट खोल रही थीं तभी बाइक सवार अज्ञात हमलावरों ने उनपर गोलियां बरसा दी थीं। शुरुआती जांच में पता चला था कि उन पर सात बार गोली चलाई गई थी, जिसमें से तीन गोलियां उन्हें लगी थी। 
विज्ञापन

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें