राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली के मालवीय नगर इलाके में अरुणाचल प्रदेश की तीन महिलाओं के साथ कथित तौर पर नस्लीय दुर्व्यवहार और धमकी देने का मामला सामने आया है। पुलिस के अनुसार, यह घटना 20 फरवरी को दोपहर करीब 3:30 बजे हुई, जब महिलाओं के किराए के फ्लैट में ड्रिलिंग और बिजली का काम चल रहा था।
बताया गया है कि मरम्मत कार्य को लेकर पड़ोसियों से कहासुनी हो गई। इसी दौरान पड़ोसियों ने महिलाओं के साथ कथित रूप से नस्लीय टिप्पणी की और उन्हें डराने-धमकाने की कोशिश की। महिलाओं ने इस मामले की शिकायत पुलिस में दर्ज कराई है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
ये भी पढ़ें:- Seva Sankalp: सेवा तीर्थ में कैबिनेट की पहली बैठक में लिया गया 'सेवा संकल्प', जानें इसमें क्या-क्या शामिल
कांग्रेस नेता गौरव गोगोई की प्रतिक्रिया
इस घटना पर कांग्रेस नेता गौरव गोगोई ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट में कहा कि अरुणाचल की महिलाओं के साथ हुआ नस्लीय दुर्व्यवहार बेहद परेशान करने वाला और अस्वीकार्य है। उन्होंने कहा कि किसी भी नागरिक को अपने ही देश में पराया जैसा महसूस नहीं कराया जाना चाहिए।
ये भी पढ़ें:- RSS: अगले महीने आरएसएस की शीर्ष निर्णय लेने वाली इकाई की बैठक, तैयार होगी सालाना कार्ययोजना
प्रशासन से की तुरंत कार्रवाई की मांग
गोगोई ने कहा कि यह घटना इस बात की याद दिलाती है कि उत्तर-पूर्व के लोगों के प्रति भेदभाव अब भी पूरी तरह खत्म नहीं हुआ है। उन्होंने मांग की कि प्रशासन इस मामले में तुरंत कार्रवाई करे, दोषियों को कानून के तहत जवाबदेह ठहराए और पीड़ित महिलाओं को पूरी सुरक्षा और सहयोग दे। उन्होंने यह भी कहा कि समान नागरिकता का मतलब देश के हर हिस्से में समान सम्मान और समान सुरक्षा मिलना होना चाहिए। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और आगे की कार्रवाई की तैयारी में है।
अन्य वीडियो