फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ganesh Chaturthi: श्रद्धा और उल्लास के साथ संपन्न हुआ गणेशोत्सव

Mon, 24 Sep 2018 12:26 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
विज्ञापन
विज्ञापन

महाराष्ट्र में मूर्ति विसर्जन के साथ 11 दिन तक चलने वाला प्रसिद्ध गणेशोत्सव श्रद्धा एवं उल्लास के साथ रविवार को संपन्न हुआ। पूजा के समापन के दिन विभिन्न पूजा समितियों के अलावा घरों और मोहल्लों से धूम धाम और गाजे बाजे के साथ श्रद्धालुओं ने भगवान गणेश की प्रतिमा विसर्जित करने के लिए झीलों, नदियों और समंदर का रूख किया। 

विज्ञापन


पुणे और मुंबई जैसे बड़े शहरों में, सजे धजे ट्रकों पर भगवान गणेश की विशालकाय मूर्तियां लेकर हजारों श्रद्धालु प्रतिमा विसर्जन के लिए पहुंचे और इसके मध्यरात्रि तक जारी रहने की उम्मीद है। सार्वजनिक पूजा करने वाले गणेश मंडलों ने प्रतिमा विसर्जन के लिए समुद्र तटों या नदियों के किनारे गये।

प्राकृतिक जल निकायों को प्रदूषण से बचाने के लिए, कई नागरिक निकायों ने विसर्जन के लिए कृत्रिम तालाब भी बनाए हैं। देश भर में 13 सितंबर को गणेश चतुर्थी की शुरूआत हुई थी और यह त्यौहार रविवार को 'अनंत चतुर्दशी' पर संपूर्ण हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें