फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत की बड़ी उपलब्धि, देर रात किया इंटरसेप्टर मिसाइल का सफल परीक्षण

Mon, 24 Sep 2018 12:16 AM IST
एजेंसी, बालासोर 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन
भारत ने रविवार रात को ओडिशा के तट पर इंटरसेप्टर मिसाइल का सफल परीक्षण किया। रक्षा सूत्रों ने बताया कि दो स्तरीय बैलिस्टिक मिसाइल प्रतिरक्षा प्रणाली विकसित कर भारत ने बहुत बड़ी उपलब्धि हासिल की है।
विज्ञापन


सूत्रों ने बताया कि इंटरसेप्टर को अब्दुल कलाम द्वीप (जिसे पहले व्हीलर आइलैंड भी कहा जाता था) से रात करीब 8.05 बजे छोड़ा गया। डीआरडीओ के एक वैज्ञानिक ने बताया कि इस पृथ्वी डिफेंस व्हीकल मिशन का लक्ष्य वायुमंडल के 50 किलोमीटर ऊपर रखा गया था। पीडीवी इंटरसेप्टर और मिसाइल सफलतापूर्वक लक्ष्य को भेदने में कामयाब रहा।

इसकी खासियत यह है कि रडार आधारित टोही प्रणाली से दुश्मन के बैलिस्टिक मिसाइल का आसानी से पता लगा सकता है और उसका पीछा कर सकता है। सभी गतिविधियों की रीयल टाइम निगरानी की गई। इस इंटरसेप्टर का 11 फरवरी, 2017 में भी सफलतापूर्वक परीक्षण किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें