फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऋषिकेश में प्रकृति के खूबसूरत नजारों के बीच प्रतिष्ठित हस्तियां युवाओं को सिखाएंगी लिखने के गुर

Fri, 02 Aug 2019 12:17 PM IST
Trainee Trainee न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
लेखन कार्यशाला - फोटो : Pexels
विज्ञापन
ऋषिकेश के पास क्यारकी गांव में उभरते हुए लेखकों के लिए गंगा वैली राइटिंग रिट्रीट का आयोजन किया जा रहा है। क्यारकी गांव के नीर गंगा रिजॉर्ट में 16 से 18 अगस्त को रिट्रीट का आयोजन किया जाएगा। ये आयोजन नीर गंगा रिजॉर्ट और तस्वीर लाउंज के सहयोग से हो रहा है।
विज्ञापन


गंगा वैली राइटिंग रिट्रीट के संयोजक विकास टरकोड ने बताया कि गंगा वैली राइटिंग रिट्रीट नाम के इस आयोजन में मुख्य मेंटर के तौर पर मुंबई के दो लेखकों को बुलाया जा रहा है। डॉक्टर दुष्यंत और इरा टाक दोनों मेंटरों की अनेक किताबें चर्चित रही हैं। वे राजकमल, पेंगुइन और जगरनौट जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशकों से प्रकाशित और बेस्टसेलर लेखक हैं।

ताबों के अलावा ऑडियो-विजुअल दुनिया के लिए भी लिखते हैं जिनमें नाटक, ऑडियो स्टोरी, एडवरटाइजिंग, डॉक्यूमेंट्री और फीचर फिल्म जैसे फील्ड शामिल हैं। तस्वीर लाउंज के नीलेश प्रताप ने बताया कि ऋषिकेश इलाके में यह अपनी तरह का अनूठा आयोजन है। इसके लिए देश भर के युवा लेखकों में उत्साह और उत्सुकता दिखाई दे रही है।
विज्ञापन


तीन दिन की इस राइटिंग रेसीडेंसी में नए लेखकों से लिखने के तरीके, लिखने में सुधार कैसे किया जाए, उसे पाठकों तक कैसे पहुंचाया जाए, विचार से फिल्म तक जैसे विषयों पर चर्चा की जाएगी। इस वर्कशॉप का स्वरूप अनौपचारिक रखा गया है, जिसमें व्यक्तिगत संवाद और चर्चाएं प्रमुख होंगी।

उल्लेखनीय है कि डॉक्टर दुष्यंत फिल्मों के लिए गीत -पटकथा लेखन से जुड़े हुए हैं, वहीं इरा टाक लिखने के अलावा पेंटिंग और फिल्म मेकिंग से जुड़ी हैं। इसके साथ इंटरनेशनल योग विशेषज्ञ डॉक्टर उदय प्रताप सिंह दिमाग के साथ-साथ शरीर को भी चुस्त दुरुस्त रखने के टिप्स देंगे।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें