फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गौरी लंकेश को मारने वाले गणेश ने ही की थी कलबुर्गी की भी हत्या, एसआईटी ने किए कई खुलासे

Sun, 18 Aug 2019 06:00 AM IST
Nilesh Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला

सार

  • कोर्ट में दाखिल की गई चार्जशीट में एसआईटी ने किया दावा
  • गिरोह के सदस्यों ने कलबुर्गी की हत्या के लिए बनाई थी योजना 
  • गणेश ने घर में घुसकर माथे में दो गोलियां मारी और फिर भाग निकले 
विज्ञापन
Gauri Lankesh and Kalburgi - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वामपंथी पत्रकार गौरी लंकेश की हत्या करने वाले पेशेवर हत्यारे गणेश मिस्किन ने ही साहित्यकार व शोधकर्ता डा. एमएम कलबुर्गी को भी अगस्त, 2015 में गोली मारी थी। मामले की जांच कर रहे पुलिस के विशेष जांच दल (एसआईटी) ने यह दावा अपनी चार्जशीट में किया है। एसआईटी ने शनिवार को यह चार्जशीट हुबली-धारावाड़ जिला अदालत में दाखिल की।

विज्ञापन


एसआईटी ने चार्जशीट में गणेश के अलावा अमोल काले, प्रवीण प्रकाश चतुर, वासुदेव भगवान सूर्यवंशी, शरद कालास्कर और अमित रामचंद्र बद्दी को भी आरोपी बनाया है। एसआईटी के मुताबिक, यह गिरोह एक हिंदुवादी कट्टरपंथी संगठन सनातन संस्था की किताब ‘क्षत्र धर्म साधना’ से प्रेरित था। यह लोग बंगलूरू के विज्ञान भवन में कर्नाटक अंधविश्वास निवारण अधिनियम-2013 पर 9 जून, 2014 को आयोजित बहस के दौरान कलबुर्गी के भाषण से नाराज थे। 

इस भाषण में कलबुर्गी ने एक अंधविश्वास मुक्त समाज की वकालत की थी। उनके भाषण से नाराज होकर इस गिरोह ने कलबुर्गी की तुलना क्षत्र धर्म साधना में दिए गए दुर्जन (शैतान का अवतार) से की थी और इसी कारण कलबुर्गी की हत्या की योजना बनाई।

पूरी तरह योजना बनाकर की गई हत्या

एसआईटी के मुताबिक, गिरोह के सदस्यों ने कलबुर्गी की हत्या के लिए पूरी योजना बनाई थी। सबसे पहले एक बाइक चोरी की गई और कलबुर्गी की दिनचर्या की रेकी कर जानकारी जुटाई गई। इसी दौरान दक्षिण कन्नड़ जिले के पिलाथाबेट्टू गांव में रबर के जंगलों में गोली चलाने का अभ्यास किया गया। 

विज्ञापन


तैयारी पूरी होने के बाद 30 अगस्त, 2015 को सुबह 8.30 बजे गणेश और प्रवीण चोरी की बाइक पर सवार होकर कलबुर्गी के घर पहुंचे। गणेश ने घर में घुसकर माथे में दो गोलियां मारी और फिर दोनों वहां से भाग निकले। एसआईटी का दावा है कि बाद में इसी देशी पिस्तौल से गणेश ने 5 नवंबर, 2017 को गौरी लंकेश की भी उसके घर के बाहर गोली मारकर हत्या की थी। गोलियों के खोखों की फोरेंसिक जांच से इसकी पुष्टि भी हो चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें