फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनसीपी प्रमुख शरद पवार बोले, पता नहीं राणे का कांग्रेस में शामिल होने का फैसला गलत था या बड़ी भूल

Sun, 18 Aug 2019 05:50 AM IST
Nilesh Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
विज्ञापन
शरद पवार - फोटो : फेसबुक
विज्ञापन

पूर्व शिवसेना नेता नारायण राणे के कांग्रेस में शामिल होने के फैसले पर राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के प्रमुख शरद पवार ने कहा कि पता नहीं उनका यह फैसला गलत था या एक बड़ी भूल। राणे 2005 में कांग्रेस में शामिल हुए थे जबकि उनके पास राकांपा में शामिल होने का भी विकल्प था। पवार ने यह बात राणे की आत्मकथा के विमोचन के मौके पर कहीं।

विज्ञापन


पवार ने कहा कि मैं नहीं बता सकता कि उन्होंने कांग्रेस को क्यों चुना है। मैं नहीं बता सकता कि यह एक गलती थी या एक बड़ी भूल। राकांपा प्रमुख ने कहा कि कांग्रेस द्वारा तब उन्हेें मुख्यमंत्री बनाए जाने का वाद करने पर मैंने राणे से कहा था कि कांग्रेस इस तरह का काम नहीं करती। मुझे पता है क्योंकि मैंने अपने जीवन का लंबा समय कांग्रेस के साथ बिताया है। 

वहीं, राणे ने कहा कि जब मैं विधायक बना तब मैं मंत्री बनना चाहता था और जब मंत्री बना तो मैं मुख्यमंत्री बनना चाहता था और बना भी। अब मैं सांसद हूं लेकिन अपनी इच्छा से नहीं। राणे ने कहा कि उनको बुरा लगता है कि उनके जीवन का ज्यादातर समय बर्बाद हो गया और अब भी बर्बाद हो रहा है। 
विज्ञापन


इस समारोह में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी भी मौजूद थे। राणे ने 2017 में कांग्रेस छोड़ महाराष्ट्र स्वाभिमान पक्ष का गठन किया था और बाद में वह सत्तारूढ़ भाजपा के सहयोगी बन गए। अभी वह भाजपा से राज्यसभा सदस्य हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें