फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गणेश चतुर्थी : कलाकारों ने गाय के गोबर से बनाई पर्यावरण हितैषी गणेश की मूर्ति

Sat, 22 Aug 2020 03:03 AM IST
Kuldeep Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वडोदरा
विज्ञापन
गणेश चतुर्थी - फोटो : Pixabay
विज्ञापन

गणेश चतुर्थी के लिए गुजरात के कुछ कलाकारों ने गाय के गोबर से पर्यावरण हितैषी वैदिक गणेश की एक मूर्ति बनाई है। संगठन कामधेनु गऊ अमृता के निदेशक मुकेश गुप्ता ने कहा कि यह मूर्ति पर्यावरण के लिए उपयोगी है। इसे बाद में खाद के तौर पर भी इस्तेमाल किया जा सकता है।

विज्ञापन

उन्होंने कहा कि इसका सबसे बड़ा लाभ यह है कि यह विसर्जन के समय पानी में आसानी से घुल जाएगा।

अत: इसके विसर्जन के लिए किसी को नदी में जाने की जरूरत नहीं है। इसका दूसरा लाभ यह है कि यह प्लास्टर ऑफ पेरिस से बनने वाली मूर्ति से काफी सस्ता है। उल्लेखनीय है कि 10 दिवसीय गणेश उत्सव 22 अगस्त से शुरू हो रहा है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें