फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुंबई में 'लाल बाग के राजा' की झांकी में अंतरिक्ष यात्री, ग्रह और चंद्रयान-2 नजर आए

Fri, 30 Aug 2019 10:06 PM IST
अमर शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
विज्ञापन
Ganpati idol at Lalbaugcha Raja - फोटो : ANI
विज्ञापन

दो सितंबर को गणेश चतुर्थी है। गणेश जी के आगमन की तैयारियां देशभर में जोरो-शोरों पर है। हालांकि महाराष्ट्र में इस त्यौहार की धूम अलग ही होती है। गणेश पंडालों में मुंबई के लाल बाग के राजा की झांकी देखने के लिए हर कोई उत्साहित रहता है क्योंकि हर बार यहां कुछ हटके देखने को मिलता है। 

विज्ञापन


इस बार भी मुबंई के ‘लाल बाग के राजा’ की झांकी को बड़े ही निराले तरीके से सजाया गया है। इस बार लाल बाग के राजा की झांकी अंतरिक्ष की थीम में देखे जा सकेंगे। गणेश जी की मूर्ति के पीछे में अंतरिक्ष यात्री, ग्रहों और चंद्रयान-2 नजर आ रहे हैं। 

इसे देखकर सहज ही अनुमान लगाया जा सकता है कि ‘लाल बाग के राजा’ की यह थीम चंद्रयान-2 की सफल प्रक्षेपण की खुशी में तैयार की गई है। 

बीते 22 जुलाई को चंद्रयान-2 का सफलता पूर्वक लॉन्च किया गया था। चंद्रयान-2 अब चंद्रमा की चौथी कक्षा में प्रवेश कर चुका है। सात सितंबर को चंद्रयान-2 चंद्रयान-1 से आगे निकल जाएगा। 
विज्ञापन


गौरतलब है कि चंद्रयान-2 भारत का अब तक का सबसे महत्वाकांक्षी अंतरिक्ष अभियान है। इसरो द्वारा प्रक्षेपण यान जीएसएलवी मार्क।।।-एम 1 के जरिए प्रक्षेपित किए गए चंद्रयान-2 ने बीते 14 अगस्त को पृथ्वी की कक्षा से निकलकर चंद्र पथ पर आगे बढ़ना शुरू किया था। 

सबकुछ यदि ठीक रहता है तो अमेरिका, रूस और चीन के बाद भारत चांद पर ‘सॉफ्ट लैंडिंग’ करने वाला दुनिया का चौथा देश बन जाएगा। इसके साथ ही अंतरिक्ष इतिहास में भारत चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव क्षेत्र में उतरने वाला दुनिया का पहला देश बन जाएगा।
विज्ञापन


इस गणेश चतुर्थी विघ्नहर्ता के आशीर्वाद से असफलता व् बाधाओं पर विजय पाएं : 2-सितम्बर-2019 - अभी आर्डर करें। (विज्ञापन)
 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें